शरीर मे वीर्य कैसे बनता है?
* वीर्य कैसे बनता है: वागभट्ट जी कहते हैं कि खाने के बाद तुरंत पानी नहीं पीना चाहिए, पानी खाने के लगभग डेढ़ घंटे बाद ही पीना चाहिए, क्योंकि; खाना खाने के तुरंत बाद जठराग्नि की तीव्रता अधिक होती है, जो डेढ़ घंटे तक तीव्र रहती है और उसके बाद थोड़ी धीमी होती है। इसलिए पानी को हमेशा खाने के डेढ़ घंटे बाद ही पीना चाहिए।
यदि खाना खाने के तुरंत बाद प्यास लगती भी है, तो छाछ, मट्ठा या जूस से अपनी प्यास को बुझा सकते है। लेकिन पानी को खाना खाने के डेढ़ घंटे बाद ही पीना चाहिए, इससे शरीर की सातों धातु का विकास होता है और डाइजेस्ट सिस्टम में भी सुधार होता है।
खाने का डाइजेस्टिव सिस्टम ऐसा होता है, जो कुछ भी आपने खाया है, उससे रस बनना शुरू हो जाता है और यह रस बनने की क्रिया खाना खाने के अगले 3 घंटे तक चलती है। रस बनने के बाद शरीर की बाकी 6 धातु- मांस, मेंद, रक्त, अस्थि, मज्जा, शुक्र का निर्माण होना शुरू हो जाता है और फिर यह क्रिया 5 दिन तक चलती है।
इस क्रिया में सबसे ज्यादा और सबसे आसानी से बनता है, 'मांस' और सबसे कम और सबसे देर में बनता है, 'वीर्य'। मांस सबसे ज्यादा और वीर्य सबसे कम।
आयुर्वेद में कहा गया है कि वीर्य बहुत कीमती होता है, इसलिए इसको नष्ट नहीं करना चाहिए, इसलिए ब्रह्मचर्य का पालन करने की कल्पना इस देश में है।
शरीर मे वीर्य कैसे बनता है?
Reviewed by Chandra Sharma
on
September 22, 2020
Rating:

No comments: