arjun ki chhal ke fayde अर्जुन की छाल के गुण और रोगों में फायदे

नमस्कार मित्रों
आजकल जितनी बीमारियां चल रही है उनमें से खून की बीमारी और दिल की बीमारी के लिए अगर कोई सर्वश्रेष्ठ औषधि कहीं जाए तो वह अर्जुन की छाल ही होगी। यह बहुत सस्ती और सुलभ है अर्थात आसानी से मिल जाएगी। इसको आप पाउडर के रूप में ले सकते हैं या काढ़ा के रूप में ले सकते हैं या रस के रूप में ले सकते हैं। किसी भी रूप में आप इसे ले सकते हैं। बस यह शरीर के अंदर जाना चाहिए।
आज के हम इस आर्टिकल में बात करेंगे अर्जुन के छाल के arjun ki chhal ke fayde बारे में। अर्जुन नाम की वृक्ष की छाल के क्या क्या गुण है? वात पित्त कफ में से किस पर यह सबसे अधिक लाभ करता है और यह किन किन रोगों में काम आता है।

arjun ki chhal ke fayde / अर्जुन की छाल के गुण और फायदे

1. अर्जुन के पेड़ की छाल बहुत लाभकारी होती है। इसकी छाल काफी बीमारियों में दवाई के रूप में काम आती है।

2. अर्जुन की छाल की अगर आप चाय पी लेते हैं तो काफी बीमारी खत्म हो जाती है। हार्ट की प्रॉब्लम में यह बहुत लाभकारी होती है।

3. अर्जुन की छाल का काढ़ा धड़कन बढ़ने पर या घटने पर धडकन को ठीक करता हैं। यह रक्त पित्त नाशक है। ये रक्त को पतला करता है।

4. हार्ट में भारीपन, छाती में दर्द, हर वक्त घबराए रहना ,जिन्हें हार्ट अटैक आया हो वह भी अगर अर्जुन की छाल की चाय पीना शुरू करेगे तो हार्ट का सारा हिस्सा नॉर्मल हो जाएगा।

5. हार्ट में ब्लॉकेज या हार्ट में कमजोरी में अर्जुन की छाल का काढ़ा बहुत फायदेमंद है। आप अर्जुन के छाल का काढ़ा पीजिए और एक महीने बाद फर्क देखिए।

6. अर्जुन की छाल को लाकर अच्छे से पीसकर एक कप पानी में एक चम्मच पाउडर डालकर उबालें। जब उबल जाए। उसमें शहद मिलाकर सुबह-शाम पीजीए और कोशिश यह करना कि आधे घंटे तक कुछ नहीं खाना।

7. जब आप अर्जुन की छाल का इस्तेमाल करें तो आप बाजार का तला, भुना, घी, मीट आदि ना खाएं।

8. 3 महीने अर्जुन की छाल का काढ़ा पीकर फिर डॉक्टर को दिखाएं और दिल का टेस्ट कराएं तो आपको पता चल जाएगा कि यह काढ़ा दिल के लिए कितना असर दायक है।

9. चलते वक्त सांस का फूलना या काम करते वक्त सांस चढ़ना तो उनके लिए अर्जुन की छाल का काढ़ा बहुत फायदेमंद है।

10. अर्जुन की छाल को आप किसी की फॉर्म में भी ले सकते हैं और काढ़े की फॉर्म में भी ले सकते हैं या आप जब चाय बनाते हैं तो एक चम्मच उसका पाउडर डालकर आप चाय भी बना कर पी सकते हैं।

11. अर्जुन की छाल के कैप्सूल भी आते हैं। आप कैप्सूल भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जिनका कोलेस्ट्रॉल खून में बढ़ा हुआ है। तो वे रोगी यदि इसका इस्तेमाल करेंगे तो उनका गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाएगा और बैड कोलेस्ट्रॉल खत्म हो जाएगा।

12. जिन लोगों का बीपी बढ़ता है। उनके लिए भी बहुत फायदेमंद ह। यह बीपी को ठीक करता है। इसमें ऐसे गुण पाए जाते हैं। हाई बीपी के लिए या हाइपरटेंशन वालों के लिए बहुत फायदेमंद है। इससे उनका बीपी कंट्रोल रहता है और वह हमेशा ठीक रहते हैं।

13. जिन व्यक्तियों के बाल झड़ते हैं या समय से पहले सफेद हो जाते हैं। अर्जुन की छाल को पीसकर उसका पाउडर बनाकर बालों की जड़ों में लगाकर आधा घंटा छोड़े उसे ताजे पानी में धो दें। अगर आप और ज्यादा अच्छा रिजल्ट चाहते हैं तो उसमें मेथी दाना और भृंगराज मिलाकर बालों में लगाएं।

14. जिनको टीबी की शिकायत है। चाहे वह टीवी फेफड़ों में हो या अंतडियो में हो या हड्डियों में। वह अर्जुन की छाल का इस्तेमाल लहसुन के साथ और मेथी के साथ तीनों चीजों को लेकर इसका काढ़ा बनाकर पिये।

15. जिन व्यक्तियों के लीवर में बार बार इंफेक्शन हो जाता है। खून में पॉइज़न इकट्ठा हो जाता है। जिसे हम कहते हैं टॉक्सिन या जिनका लीवर खराब हो जाता है या लीवर सख्त हो जाता है। जो लोग दारू ज्यादा पीते हैं उनका लिवर जल्दी खराब हो जाता है या जिनका लीवर खराब हो रहा हो उनके लिए भी अर्जुन की छाल लाकर पीसकर उसका पाउडर बनाकर उसको पाउडर फॉर्म में भी ले सकते हैं या एक चमच पाउडर एक कप पानी में अच्छे से उबालकर आधा कप पानी बचाएं छानकर सुबह-शाम खाना खाने से पहले इस्तेमाल करना कर सकते है। इस प्रकार प्रयोग करने से उनका लिवर बिल्कुल एक्टिव हो जाता है। पहले की तरह ठीक हो जाता है। खाना-पीना हजम होने लग जाता है।

16. जिनके चेहरे पर पिंपल्स निकलते हैं। अर्जुन की छाल, मुल्तानी मिट्टी और हल्दी तीन चीजों को बराबर मात्रा में पीसकर इसका पेस्ट दूध में भी बना सकते हैं या पानी में भी बना सकते हैं या गुलाब जल में भी बना सकते हैं बनाकर चेहरे पर लगाकर आधा घंटा छोड़ दें फिर ठंडे पानी से धो लें। पिंपल और झाइयां वगैरह खत्म हो जाएंगे। चेहरे पर कांति आ जाएगी।

17. जो लोग अपना मोटापा घटाना चाहते हैं अर्जुन की छाल लाकर पीसकर सुबह खाली पेट  उसे चाय के रूप में पिए। तो इससे फैट सेल्स घटने लग जाते हैं और मोटापा कम हो जाता है।

18. अर्जुन की छाल में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो पेट की चर्बी को कम कर देते हैं। जिन महिलाओं के स्तन में गांठ हो जाती है या कैंसर की गांठ हो। उनके लिए अर्जुन की छाल बराबर की मात्रा में कचनार की छाल लेकर पीसकर उनका पाउडर फॉर्म में खाना है या काढ़ा पीना चाहते हैं तो काढ़ा पिये या आप कैप्सूल खाना चाहते हैं तो उसके कैप्सूल खाएं तो आपकी कैंसर की गांठ धीरे-धीरे मेल्ट होने लग जाएगी।

19. जिन व्यक्तियों को बार-बार पेशाब आता है या पेशाब गंदला आता है। पेशाब के साथ धातु आती हैं। जिनका मधुमह बढ़ा हुआ है उनके लिए अर्जुन की छाल बहुत ज्यादा फायदेमंद है।

20. शरीर की नसें कमजोर है। तो अर्जुन की छाल का काढ़ा पीने से नसों में ताकत आती है। शरीर फुर्तीला होता है।

21. अर्जुन की छाल के कैप्सूल लेना भी बहुत फायदेमंद है क्योंकि उसमें ऐसे गुण पाए जाते हैं जो पथरी को भी खत्म कर देते हैं ।

22. जिन व्यक्तियों के मुंह में छाले बने रहते हैं। पेट की गर्मी के कारण या मुंह से बदबू आती है। अर्जुन की छाल को पीसकर अच्छे से उसका मंजन बनाकर करें और छालों पर लगाने से छाले खत्म हो जाते हैं और पायरिया की शिकायत खत्म हो जाती है।

23. जिन व्यक्तियों को खांसी की शिकायत रहती है। फेफड़ों में बलगम जमा रहता है।सांस लेने में तकलीफ होती है। खरर खरर की आवाज आती है। उनके लिए अर्जुन की छाल, मुलेठी और गुलबनशका तीनों को बराबर मात्रा में लेकर पीसकर काढ़ा बनाकर सुबह-शाम खाना खाने से पहले इस्तेमाल करने से बलगम पिगल कर निकल जाती है।

24. अर्जुन की छाल और मुलेठी में इम्यूनिटी बढ़ाने के गुण पाए जाते हैं। जिनका शुगर लो होता है या बीपी लो होता है। वह अर्जुन की छाल का इस्तेमाल ना करें।

25. अर्जुन की छाल को तांबे के बर्तन में रात भर भिगोकर सुबह उबालकर पीने से एच आई वी में भी फायदा मिलता है।

26. अर्जुन की छाल कफ और पित्त की बीमारियों में बहुत लाभदायक है। कफ और पित्त से संबंधित लगभग सभी बीमारियों में हम अर्जुन का प्रयोग कर सकते हैं।

27. कुष्ठ रोग हृदय रोग एसिडिटी आदि बीमारियों में अर्जुन की चाल बहुत उपयोगी है।

28. जिन व्यक्तियों का कोलेस्ट्रॉल का लेवल बहुत ज्यादा बढ़ जाता है उन व्यक्तियों के लिए अर्जुन की छाल बहुत कमाल की है। अर्थात कोलेस्ट्रोल के लेवल को कम करने वाली है।

29. अर्जुन की छाल खून साफ करने का काम करती है। खून साफ करने वाले जितने भी रस हैं उनमें कषाय रस बहुत महत्वपूर्ण है जो कि इस अर्जुन की छाल में होता है।

30. जिन लोगों को खूनी बवासीर की समस्या होती है या स्त्रियों को बहुत ज्यादा खून निकलता है मासिक धर्म के कारण या किसी भी कारण से शरीर से खून निकल रहा हो। ऐसे में उस खून को रोकना हो तो इसके लिए यह अर्जुन की छाल बहुत लाभदायक है।

31. हृदय की मांसपेशियां ढीली हो गई है या हृदय फैल गया है उस अवस्था में भी अर्जुन की छाल का प्रयोग करना बहुत उपयोगी है।

32. कई बार महिलाओं का गर्भाशय बहुत ढीला हो जाता है। उसकी मांसपेशियों में ताकत कम हो जाती है। तो अर्जुन की छाल उसकी मांसपेशियों में ताकत डालकर उसको अपनी पुरानी अवस्था में लेकर आ जाती है।

33. ऐसे व्यक्ति जिनको बहुत ज्यादा खांसी आती है और खांसी के साथ साथ खून भी निकलता है और साथ में कफ भी निकलता है।अर्थात वह इतना खासते हैं कि खांसते खांसते खून निकलना शुरू हो जाता है। ऐसे व्यक्तियों के लिए अर्जुन की छाल उपयोगी है।

34. अर्जुन की छाल का काढ़ा कफ को कम करता है। कफ से संबंधित रोगों को दूर करने वाला होता है।

35. जो लोग मोटे हैं या मधुमेह के रोगी है या जिन को बहुत अधिक पेशाब आता है। अगर इन लोगों को नियंत्रित करना है तो अर्जुन की चाल बहुत फायदेमंद है।

36. अगर आपको वजन कम करना है। पसीना आना भी कम करना है। चर्बी कम करनी है। तो इन सारी की सारी समस्याओं में फायदा करने वाली अर्जुन की छाल है।

37. जिन व्यक्तियों को पेशाब में मवाद आता है। उनके लिए यह बहुत अच्छा काम करती है।अगर पेशाब करते समय जलन बहुत होती है। इन रोगों में आप इसका प्रयोग कर सकते हैं।

निष्कर्ष

मित्रों, arjun ki chhal ke fayde हृदय की किसी भी प्रकार के रोग के लिए अर्जुन की छाल का प्रयोग अमृत के समान है। जो लोग हार्ट अटैक या heart ब्लॉकेज की समस्या से जूझ रहे हैं उनके लिए अर्जुन की छाल बहुत उपयोगी है। इसके अलावा यह रक्त को एल्कलाइन करती है अर्थात क्षारीय बनाती है जिससे कि शरीर में अम्ल से संबंधित बीमारियों में लाभ मिलता है।

हार्ट अटैक और heart ब्लॉकेज संबंधी रोगों में चाय के स्थान पर अर्जुन की छाल का काढ़ा पीना बहुत लाभदायक है। महिलाओं के गर्भाशय संबंधी रोगों में भी बहुत लाभदायक है। इसके arjun ki chhal ke fayde गुणों को देखते हुए यह हॉट और गर्भाशय से संबंधित रोगों में अति उत्तम औषधि है।
धन्यवाद।
arjun ki chhal ke fayde अर्जुन की छाल के गुण और रोगों में फायदे arjun ki chhal ke fayde अर्जुन की छाल के गुण और रोगों में फायदे Reviewed by Chandra Sharma on June 01, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.