jeera khane ke fayde / जीरा खाने के फायदे और इसके औषधीय गुण

नमस्कार मित्रों
जीरा भारत में हर रसोई घर में प्रयोग किया जाता है। इसका लगभग सभी व्यंजनों में प्रयोग किया जाता है। यह खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ औषधि के रूप में भी प्रयोग किया जाता है। आयुर्वेद में इसका अपना एक विशिष्ट स्थान है।
jeera khane ke fayde इस आर्टिकल में आपको जीरे के औषधीय गुण और इसके फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं। किन किन बीमारियों में हम इसका प्रयोग कर सकते हैं और इसके प्रयोग करने से हमारे स्वास्थ्य पर इसका क्या प्रभाव पड़ता है। यह सभी बातें हम इस आर्टिकल में जानेंगे।

jeera khane ke fayde / जीरे के औषधीय गुण और इसके फायदे

1. जीरा रसोई घर में मसाले के रूप में ही प्रयोग नहीं होता जीरा औषधि के रूप में भी प्रयोग किया जाता है।

2. जीरा दो प्रकार का होता है काला जीरा और सफेद जीरा यह पूरे भारत में पाया जाता है। जीरे की तासीर गर्म होती है।

3. जीरा रुक्ष प्रवृत्ति का होता है और जो छह रस बताए गए हैं उसमें यह कटु रस का है। जीरा डाइजेशन को अच्छा बनाता है।

4. जीरा बल बुद्धि वर्धक है। यह बुद्धि को बढ़ाने का काम करता है। जो स्त्री बच्चे को स्तनपान करवाती है। दूध की वृद्धि के लिए जीरा उसे दिया जाता है।

5. अगर हम चावल बनाते हैं तो उसमें जीरा डालने से चावल खाने से कफ दोष नहीं बढ़ता और चावल खाने में स्वादिष्ट हो जाते हैं और चावलो का पाचन भी आसानी से हो जाता है।

6 जीरे को तवे पर भून कर उसका पाउडर बनाकर एक चौथाई चम्मच से लेकर आधा चम्मच तक आप उसे ले सकते हैं। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जीरे का बहुत उत्तम प्रभाव है।

7. काले जीरे में बहुत अच्छे गुण होते हैं जो हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं। जीरा हमारे शरीर को तंदुरुस्त बलवर्धक बनाता हैं।

8. 1 ग्राम से 3 ग्राम तक सुबह और 1 ग्राम से 3 ग्राम तक शाम को आप हल्का सा सेंधा नमक मिलाकर गर्म पानी के साथ जीरे  इस्तेमाल करना है। खाना खाने से पहले भी ले सकते हैं बाद भी ले सकते हैं।

9. जीरे को काढ़े के रूप में लेने के लिए आधा चमच जीरे को एक कप पानी में उबालना है जब आधा कप पानी रह जाए तो उसमें देसी खांड मिलाकर उसको आप ले सकते हैं।

10. एक कप पानी को उबालकर उसे छानकर उसमें आधा चम्मच जीरा डालकर रात भर पानी में ढक कर रख दें। सुबह उठकर उस पानी को पी लें। ये खाना खाने से पहले करना है।

11. जीरे को भूनकर उसका पाउडर बनाकर उतनी ही मिश्री मिलाकर एक चम्मच सुबह एक चम्मच शाम को गाय के दूध के साथ खाने से दूध ज्यादा बनता है बच्चो का पोषण अच्छे से होता है।

12. जिन व्यक्तियों का मोटापा बढ़ा हुआ है। वह  पाउडर के रूप में जीरे का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक चौथाई चम्मच सुबह एक चौथाई चम्मच शाम को गर्म पानी के साथ लेना चाहिए।

13.  जीरे का काढ़ा बनाकर सुबह-शाम पीने से शरीर की चर्बी खत्म हो जाती है और बैड कोलेस्ट्रॉल भी खत्म होता चला जाएगा।

14. जिन लोगों को शुगर की शिकायत है। टाइप 2 की शुगर है। उन व्यक्तियों का अग्नाशय जो इंसुलिन कम बनाता है वह जीरे का पाउडर सुबह-शाम चौथाई चम्मच ले या फिर जीरे का काढ़ा बनाकर ले सकते हैं।

15. जीरा खाने से आपका डाइजेशन बहुत अच्छा हो जाएगा। आंत अपना काम ठीक करने लग जाती हैं। अग्नाशय ठीक ढंग से अपना काम करने लग जाता है और जितना हमारे शरीर को इंसुलिन चाहिए वह उतना 
बनाने लग जाता है।

16. शुगर वालों के लिए खाना खाने के बाद जीरे का इस्तेमाल करना बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है।

17. जिन व्यक्तियों के शरीर में खून की कमी है। आयरन की कमी है। जीरे के अंदर आयरन पाया जाता है जो आपके रेड ब्लड सेल्स को बहुत ज्यादा बढ़ाएगा। इसलिए जीरे का पाउडर और काढा आपके लिए बहुत फायदेमंद है।

18. मौसम के बदलने पर सर्दी, जुकाम, खांसी वायरल इंफेक्शन होता है। उसमें भी जीरे का पाउडर गरम पानी के साथ खाने से वह इन्फेक्शन खत्म हो जाता है।

19. जीरा खाने से आपके शरीर में फोलिक एसिड की मात्रा बढ़ जाएगी। हार्मोन का संतुलन, कोलेस्ट्रॉल सब कंट्रोल में रहेंगे और मासिक धर्म में बच्चेदानी में सूजन भी नहीं होगी।

20. जीरा खाने से आप निरोग रहेंगे। आपकी सुंदरता भी धीरे-धीरे बढ़ती चली जाएगी। आपके चेहरे में एक चमक होगी।

21. मौसम के बदलने पर जीरे का काढ़ा पीने से वायरल इनफेक्शन नहीं होता क्योंकि इसके अंदर एंटीवायरल गुण पाए जाते हैं जो इंफेक्शन को खत्म कर देते हैं।

22. जीरे का इस्तेमाल लगातार करने से आपके शरीर में विषाणु प्रवेश नहीं कर सकते तो जीरा आपके लिए बहुत फायदेमंद है।

23. जिन व्यक्तियों को खांसी, जुकाम, बुखार, दमा बार-बार परेशान करता है तो आप जीरे का इस्तेमाल कीजिए। इसके अंदर विटामिन सी, एंटी फंगल गुण भी पाए जाते हैं जिन्हें फंगल इंफेक्शन हो जाता है तो जीरा उनके लिए बहुत लाभकारी है।

24. फेफड़ों में श्वास नली में कफ जमा होता है या सूजन होती है तो उनके लिए जीरा बहुत फायदेमंद है। जीरे के काढ़े में शहद मिलाकर पीने से बहुत लाभ मिलता है।

25. जिनके हाथों पैरों में सूजन आ जाती है तो उनके लिए जीरा बहुत फायदेमंद है। जीरे में विटामिन ए पाया जाता है जो सूजन को खत्म करता है। आपके लीवर में या गुर्दे में कोई दिक्कत हो तो वह भी ठीक हो जाती है।

26. जिन व्यक्तियों का हमेशा बीपी लो रहता है। शरीर बेजान सा रहता है तो उनके खून में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। खून में तरल पदार्थ कम हो जाते हैं। तो ऐसे व्यक्तियों को जीरे का काढ़ा उसमें नमक और थोड़ी-सी चीनी डालकर पीना फायदेमंद होता है।

27. जो हृदय रोग से परेशान हैं जिनके हृदय में ब्लॉकेज है तो उनके लिए जीरा बहुत लाभकारी है क्योंकि यह बैड कोलेस्ट्रोल को खत्म करके गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। इससे नसे साफ रहेंगी और खून दौरा सही करेगा।

28. अगर जीरे के फायदे भी हैं तो इसके नुकसान भी होंगे। इसको ज्यादा मात्रा में इस्तेमाल करने से हमारा पित्त दोष बढ़ जाएगा।   कलेजे में जलन सी होगी घबराहट होने लग जाएगी। हाथों पैरों में जलन होने लग जाएगी। इसलिए हमें जरूरत से ज्यादा मात्रा में जीरा नहीं लेना चाहिए।

29. जो पित्त दोष के व्यक्ति हैं उन्हें जीरा बहुत कम मात्रा में इस्तेमाल करना चाहिए। गर्भवती महिलाओं को भी जीरे का इस्तेमाल ज्यादा नहीं करना चाहिए।

30. जिनका बीपी हाई होता है। बार-बार गुस्सा आ जाता है तो उनको भी जीरे का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। उनके लिए जीरा नुकसानदायक है।

31. जीरा वात को कम करता है। कफ को कम करता है। लेकिन पित्त को बढ़ाने वाला होता है क्योंकि इसकी प्रकृति गर्म होती है।

32. जीरा दस्तों पर अर्थात लूज मोशन पर बहुत अच्छा काम करता है। जिनको बहुत ज्यादा पतला जुलाब होने लग गया है। यूरिन ठीक से नहीं आता है तो ऐसे लोगों को जीरे वाला पानी उबालकर पीना चाहिए।

33. जिनको भूख नहीं लगती उनको जीरे का सेवन अवश्य करना चाहिए। कई बार ऐसा होता है खाना खाने का मन तो करता है परंतु भूख नहीं लगती। ऐसी अवस्था में जीरे का सेवन लाभदायक है।

34. जिनको खाने के बाद भारीपन लगता है। गैस हो जाती है या पेट फूल जाता है। उन लोगों को भी जीरे का सेवन अवश्य करना चाहिए।

35. जीरा दिमाग बुद्धि बढ़ाने में मदद करता है। दिमाग की प्रक्रियाओं को एक्टिवेट करने में सहायता प्रदान करता है। ऐसे व्यक्ति जो मंदबुद्धि के हैं और काम को तेजी से नहीं कर पाते या जिन को आसानी से समझ में नहीं आता है। ऐसे लोगों को जीरे का सेवन करना चाहिए।

36. अगर महिलाओं में आयुर्वेद के अंदर कोई टॉप लेवल की मेडिसिन है तो वह है हमारा जीरा। जीरा गर्भाशय की क्लीनिंग करने में मदद करता है।

37. जिन महिलाओं को मासिक धर्म समय पर नहीं होता है। अगर होता है तो बहुत थोड़ा होता है। मासिक धर्म के समय बहुत ज्यादा पेन होता है। बहुत ज्यादा गैस बनती है। इन सारी में conditions में जीरा बहुत अच्छा काम करता है।

38. डिलीवरी होने के बाद जब तक दोबारा से मासिक धर्म शुरू नहीं होता तब तक भी जीरा खाना स्वास्थ्य से भरपूर है। आयुर्वेद में महिलाओं को डिलीवरी होने के बाद जीरा खाने की सलाह दी जाती है।

39. मां का दूध बढ़ाने में भी जीरा बहुत अनमोल है। जिन महिलाओं का दूध अच्छे से नहीं बनता और दूध ना बनने के कारण बच्चे को उसकी आवश्यकता के अनुसार दूध नहीं मिल पाता। ऐसी महिलाओं को जीरे का सेवन अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से दूध भरपूर मात्रा में बनता है।

40. ऐसे लोग जिनको के कारण बुखार आता है। उनके लिए जीरा फायदेमंद है।

41. जीरा खाने से शरीर में बल बढ़ता है। पाचन तंत्र मजबूत होता है। खाने में रुचि पैदा होती है। अपच और गैस की समस्या दूर होती है।

निष्कर्ष

मित्रों, jeera khane ke fayde जीरे के इन गुणों को जानने के बाद हमें ऐसा लगता है कि सिर्फ गर्म प्रकृति के लोगों को छोड़कर बाकी सभी लोगों को जीरे का इस्तेमाल अवश्य करना चाहिए। चाहे थोड़ी ही मात्रा में करें परंतु अपने व्यंजनों में इसका इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। डिलीवरी होने के बाद जीरा महिलाओं के लिए लाभदायक है। महिलाओं का दूध बढ़ाने वाला है।

जीरा वात और कफ को खत्म करने वाला है। भूख बढ़ाने वाला, अतिसार में लाभदायक, बुद्धि बढ़ाने वाला, अपच और गैस को खत्म करने वाला जैसे अनेक गुणों का भंडार है जीरा। jeera khane ke fayde इसके गुणों को देखते हुए हमें अपने व्यंजनों में जीरे का प्रयोग करना चाहिए। बस गर्म प्रकृति वाले बहुत कम मात्रा में लें।
धन्यवाद।
jeera khane ke fayde / जीरा खाने के फायदे और इसके औषधीय गुण jeera khane ke fayde / जीरा खाने के फायदे और इसके औषधीय गुण Reviewed by Chandra Sharma on June 05, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.