नमस्कार मित्रों
आज हम बात करने जा रहे हैं kela khane ke fayde केले के बारे में। केला भारत में बहुतायत मात्रा में होता है। लगभग सभी घरों में केला खाया जाता है। केला लगभग सभी लोगों ने देखा होगा, खाया होगा और पूरे साल अवेलेबल रहता है। हमने अक्सर देखा है को व्यक्ति जिम जाते है। वो केला जरूर खाते है। केला शारीरिक बल बढ़ाने वाला है। वजन बढ़ाने वाला है। मांसपेशियों को ताकत देने वाला है। सूक्ष्म पोषक तत्वों से भरपूर है।
आज हम बात करने जा रहे हैं kela khane ke fayde केले के बारे में। केला भारत में बहुतायत मात्रा में होता है। लगभग सभी घरों में केला खाया जाता है। केला लगभग सभी लोगों ने देखा होगा, खाया होगा और पूरे साल अवेलेबल रहता है। हमने अक्सर देखा है को व्यक्ति जिम जाते है। वो केला जरूर खाते है। केला शारीरिक बल बढ़ाने वाला है। वजन बढ़ाने वाला है। मांसपेशियों को ताकत देने वाला है। सूक्ष्म पोषक तत्वों से भरपूर है।
इसके साथ ही साथ कई व्यक्तियों को केला ना खाने की भी सलाह दी जाती है। इसके कई कारण हो सकते हैं। इस प्रकार की सारी जानकारी आपको इस आर्टिकल में मिलेगी। इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं केला खाने का सही तरीका, केला खाने का सही समय, उसके गुण और दोषों के बारे में।
kela khane ke fayde / केला खाने के फायदे और इसके औषधीय गुण
1. केले में बहुत सारे गुण पाए जाते हैं। जैसे रोजाना एक सेब खाने से व्यक्ति स्वस्थ रहता है। ऐसे ही दो केले खाने से शरीर तंदरुस्त रहता है।
2. केले के अंदर विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी पाया जाता है। कैल्शियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा बहुत अधिक होती है।
3. जिन व्यक्तियों के शरीर में कमजोरी आलस पन बना रहता है। एकदम बेजान से रहते हैं। उनके लिए केले का इस्तेमाल एक से दो सुबह और एक से दो शाम को करना बहुत लाभकारी होता है।
4. जिन व्यक्तियों का दिल और दिमाग की नसें कमजोर हैं। खून दौरा सही से नहीं करता है। उनके लिए केले का इस्तेमाल करना बहुत फायदेमंद होता है।
5. जब जब कोई व्यक्ति जल जाता है। तो उस समय केले का पेस्ट लगाने से जला हुआ भाग जल्दी ठीक भी हो जाता है और निशान भी नहीं पड़ता।
6. जिन व्यक्तियों को कब्ज की शिकायत रहती है। पेट साफ नहीं होता तो उनके लिए रात सोने से पहले दूध और केला का इस्तेमाल करने से कब्ज की शिकायत नहीं रहती।
7. जिन व्यक्तियों के आमाशय में सूजन है। हिचकियां तंग करती हैं। उनके लिए केला खाना बहुत ही लाभकारी है। इससे हिचकी आनी बंद हो जाती है। जब तक आपकी हिचकी बंद ना हो आप केले का इस्तेमाल करते रहे।
8. जिन व्यक्तियों के अन्तरियो में जख्म हो जाते हैं। उल्टी दस्त होते है। उनके लिए भी केला और दूध बहुत ज्यादा लाभकारी होता है। यह अल्सर और जख्म को जल्दी ठीक करता है।
9. जिन महिलाओं को लयुकोरिया की शिकायत है। जो लुकोरिया से परेशान हैं। ज्यादातर बेचैनी, घबराहट, शरीर में कमजोरी रहती है। गुस्सा, चिड़चिड़ापन और दर्द से परेशान रहती हैं। उनके लिए सुबह एक से दो केला खाली पेट इस्तेमाल करने से लिकोरिया की शिकायत खत्म हो जाती है।
10. जो व्यक्ति मोटापा घटाना चाहते हैं। आप कहेंगे केला तो मोटापा बढ़ाता है। आप सुबह नाश्ते की जगह एक या दो केले का इस्तेमाल करें। सुबह का नाश्ता ना करें। दोपहर को एक से दो केले का इस्तेमाल करें। दोपहर का खाना ना खाएं और रात को आप अपना खाना ले सकते हैं। पेट भर कर खाना नहीं खाना है। खाना खाने के साथ सलाद जरूर रखें। ऐसा करने से आपका मोटापा घट जाएगा।
11. जिन व्यक्तियों को नाक से, मुंह से, गुदा मार्ग से खून आता है। उनके लिए केले का इस्तेमाल काफी फायदेमंद होता है क्योंकि केले की तासीर ठंडी होती है। यह रक्तपित्त को खत्म कर देता है।
12. जिन महिलाओं को मासिक धर्म ज्यादा आता है। उन महिलाओं को भी एक से दो केला सुबह खाली पेट अवश्य लेना चाहिए। केला खाने से मासिक धर्म की परेशानी ठीक हो जाएगी।
13. जिन व्यक्तियों को दस्त लगे रहते हैं। कुछ भी खाते हैं। बार-बार लैट्रिंग में जाते हैं। जिनको आई बी एस की शिकायत है। ये बड़ी आंतों में सूजन इंफेक्शन के कारण होती है उनके लिए केला और दही का इस्तेमाल करना से यह बीमारी बिल्कुल ठीक हो जाती है।
14. जिन व्यक्तियों की आंखों में चश्मा लगा हुआ है। उनके लिए केले का इस्तेमाल सुबह खाली पेट बहुत ज्यादा लाभकारी है। इसमें विटामिन ए अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो आंखों की रोशनी बढ़ाता है।
15. जिनको शाम के समय बहुत कम दिखता है। उनके लिए भी केला बहुत फायदेमंद है।
16. जो व्यक्ति परेशान है कि उनका खाया हुआ उनके शरीर को लगता ही नहीं और लीवर में कमी है। कुछ भी खाते हैं शरीर का वज़न ही नहीं बढ़ता। वजन बढ़ाने के लिए सुबह नाश्ता करने के 2 घंटे बाद दूध और केला खाना है। इससे आपका शरीर तंदुरुस्त और हिस्ट पुष्ट हो जाएगा।
17. शरीर की ताकत के लिए, अगर गर्मी है तो केला और दही। अगर सर्दी है तो केला और दूध लेना बहुत ही फायदेमंद है।
18. जिन व्यक्तियों को क्रोध ज्यादा आता है। पित्त बढ़ने से गुस्सा आता हैं। जिनको गुस्सा बहुत आता है उनके लिए केला बहुत अच्छा है। केले की लस्सी उनके लिए बहुत ही ज्यादा लाभकारी है।
19. जो लोग अपनी बॉडी बनाना चाहते हैं। उनको नित्य प्रतिदिन केले के सेवन के पश्चात दूध पीना चाहिए। इसके गुण बहुत ज्यादा है। केला ठंडा भी होता है।
20. केला वात पित्त नाशक है। वात और पित्त को कम करता है। कफ को बढ़ाने का काम करता है। इसलिए वात और पित्त की बीमारियों में केला सबसे ज्यादा लाभकारी है।
21. केले को आयुर्वेद में खाने में स्वादिष्ट बोला गया है। यह पचने में बहुत भारी होता है। तो उन लोगों के लिए अच्छा है जिनको बहुत ज्यादा भूख लगती है और जिनकी पाचन अग्नि बहुत तेज हैं।
22. जिनको गर्मी शांत कर के दिमाग को टॉनिक चाहिए। उनके लिए केला बहुत अच्छा दिमागी टॉनिक है।
23. कुछ लोग कच्चे केले की सब्जी भी खाते है कच्चा केला कषाय होता है। जिन्हें लूज मोशन की ज्यादा शिकायत है। उनके लिए बहुत फायदेमंद होता है।
24. जिनको को बहुत ज्यादा जलन और पेट में गैस बनती है। उनको लिए केला बहुत फायदेमंद होता है। उन्हें कच्चे केले की सब्जी बना कर खाना चाहिए।
25. जो स्त्री गर्भवती होती है। उसे रोजाना दूध और केला खाना चाहिए। इससे उसका बच्चा भी तंदुरुस्त होता है और डिलीवरी भी बहुत आसानी से होती है।
26. दो केले सुबह दो केले शाम को लेने से रक्त अम्लता की शिकायत हमेशा के लिए दूर हो जाती है।
27. जिन व्यक्तियों में एकाग्रता की कमी होती है। कुछ भी पढ़ते हैं ध्यान कहीं और होता है। पढ़ भी लेते हैं याद नहीं रहता है। उनके लिए केला और दूध का इस्तेमाल करने से एकाग्रता बढ़ती है टेंशन खत्म हो जाती है।
28. जिन व्यक्तियों को नींद नहीं आती है। डिप्रेशन में रहते हैं। उन्हें सोने से 2 घंटा पहले केला और दूध का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके इस्तेमाल से डिप्रेशन भी नहीं रहेगा और नींद बहुत अच्छी आएगी।
29. जिन व्यक्तियों को शुगर की शिकायत है। वह केले का इस्तेमाल ना करें क्योंकि इससे शुगर बढ़ जाएगी।
30. जो पित्त प्रकृति की महिलाएं हैं। एकदम से फायर हो जाती हैं। गुस्से में आ जाती हैं। ऐसी सभी तरह की
महिलाओं और पुरुषों के लिए केला बहुत फायदेमंद रहेगा।
31. केले के अंदर जो कार्बोहाइड्रेट होता है। वह सिंपल कार्बोहाइड्रेट होता है। वह डाइजेशन होने भी आसान होता है। जिसको भी शरीर में बल बढ़ाना है वह केले का इस्तेमाल जरूर करें।
32. अगर आपको दस्त है तो एक या दो केले खाने से कब्ज दस्त रुक जाएगा। अगर आपको कब्ज है तो 6 से 7 केले खाइए। इसका अर्थ यह हुआ कि कम केले खाने से दस्त रुक जाते हैं और ज्यादा केले खाने से कब्ज खत्म हो जाती है।
33. अगर केले अधिक मात्रा में खा लिए गए हो तो इसके ऊपर से छोटी इलायची खा लीजिए। केले हजम हो जाएंगे।
34. केला आंतों के लिए बहुत अच्छा है। केले में कैल्शियम होता है। केले की प्रकृति ठंडी होती है। गर्मी से होने वाले रोगों में केला अवश्य खाना चाहिए।
35. शुगर के रोगी कच्चे केले की सब्जी खा सकते हैं। लेकिन कच्चे केले की सब्जी को छिलका उतारकर बनाना चाहिए।
36. केला वात और पित्त नाशक होता है लेकिन यह कफ तक होता है इसलिए कफ के रोगियों को इसे ज्यादा मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए।
37. केला चेहरे पर कांति लाता है अर्थात चेहरे की रौनक को बढ़ाता है। यह शुक्र धातु को बढ़ाने वाला होता है।
38. केला भूख और प्यास को कम करने वाला होता है। अर्थात जिन्हें अधिक भूख प्यास लगती है। जिनकी पित्त प्रकृति होती है। ऐसे लोगों की के लिए केला खाना बहुत लाभकारी है।
39. जिन लोगों की पाचन शक्ति कमजोर है या जिन्हें भूख बहुत कम लगती है। उनके लिए केला खाना अच्छा नहीं है क्योंकि केला पचने में भारी होता है।
निष्कर्ष
मित्रों इस आर्टिकल में हमने के लेकर गुणों उसके फायदे kela khane ke fayde और दोषों के बारे में जाना। केला एक ऐसा फल है जो पूरे साल अवेलेबल रहता है। यह सस्ता भी है। इसके गुणों को देखने के बाद हम यह कह सकते हैं कुछ कारणों को छोड़कर केला सभी लोग खा सकते हैं। इसमें पोषक तत्व और सूक्ष्म पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। खासतौर से बच्चों और मेहनत करने वाले जवानों को केले का सेवन अवश्य करना चाहिए।
बच्चों को जिनका शरीर बढ़ रहा है उनको केले का सेवन परम लाभकारी है। केले के ऊपर से दूध पी लिया जाए तो यह शुक्र धातु को पुष्ट करता है और शरीर का बल बढ़ा देता है। इस प्रकार केला एक शक्ति वर्धक औषधि के रूप में प्रयोग किया जा सकता है। kela khane ke fayde केले के गुणों को देखते हुए हमें इसका सेवन करते रहना चाहिए।
धन्यवाद।
धन्यवाद।
kela khane ke fayde / केले के फायदे
Reviewed by Chandra Sharma
on
June 07, 2020
Rating:

No comments: