amrud khane ke fayde / अमरूद खाने के फायदे और इसके औषधीय गुण

नमस्कार मित्रों
अमरूद भारत का बहुत साधारण पाया जाने वाला फल है। यह विशेषकर सर्दियों में, वसंत ऋतु के बाद मिलता है। अमरूद हमारे शरीर की बहुत सारी बीमारियों को दूर करने में फायदेमंद है। यह हमारे शरीर के लिए amrud khane ke fayde बहुत ज्यादा लाभदायक है। अमरूद के अंदर विटामिन c, विटामिन a, विटामिन b, विटामिन k, विटामिन b12 पाया जाता है।
अमरूद के अंदर बहुत से पोषक तत्व और खनिज पाए जाते हैं जो कि हमारे शरीर के लिए बहुत आवश्यक होते हैं। अमरूद के अंदर कैल्शियम की बहुत अच्छी मात्रा में पाया जाता है। आज किस आर्टिकल में हम अमरूद के गुणों के बारे में जानेंगे।

amrud khane ke fayde / अमरूद के औषधीय गुण और इसके फायदे

1. मोटापा घटाने में लाभदायक

अमरूद खाने से मोटापा कम होता है। शरीर की एक्स्ट्रा चर्बी खत्म होती है। जो व्यक्ति चाहते हैं कि उनका मोटापा कम हो जाए। शरीर में जो जरूरत से ज्यादा चर्बी है वह कम हो जाए। ऐसे लोगों को अमरूद का सेवन खाना खाने से पहले सुबह और दोपहर को जरूर करना चाहिए। अमरूद खाने से उनको भूख भी ज्यादा नहीं लगती। जिससे कि उन्हें भूख परेशान नहीं करती और उनकी डाइटिंग आसानी से हो जाती है। इस प्रयोग से शरीर में किसी भी तरह की कोई कमजोरी नहीं आती क्योंकि अमरुद सूक्ष्म पोषक तत्वों का भंडार है और शरीर को सारे सूक्ष्म पोषक तत्व प्रदान करता है।

2. सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या को दूर करने में सहायक

जो व्यक्ति सर दर्द से परेशान रहते हैं या माइग्रेन से परेशान रहते हैं उनके लिए अमरूद खाना बहुत फायदेमंद है। क्योंकि इसमें कई तरीके के विटामिंस पाए जाते हैं। कैल्शियम आदि पाया जाता है। यह सिर की बीमारियों में बहुत लाभकारी होता है।

3. मधुमेह में लाभकारी

मधुमेह में लाभकारी होता है अमरूद। अमरूद मधुमेह के रोगियों के लिए सबसे अच्छा फल है। लेकिन यह बात ध्यान रखनी चाहिए कि उनकी पूरी तरह से पका हुआ ना हो।थोड़ा सा कच्चा पन अर्थात थोड़े से हरे पन में होना चाहिए। इस प्रकार का अमरूद शुगर के रोगी के लिए बहुत लाभदायक है। अमरुद हमारे अग्नाशय को ताकत देता है। अग्नाशय ताकतवर होने से इंसुलिन अच्छी मात्रा में बनती है जिससे कि शुगर का लेवल नियंत्रण में रहता है।

4. हृदय रोग और ब्लॉकेज की समस्या में लाभकारी

हृदय रोग की समस्या से परेशान रोगियों के लिए अमरूद बहुत ज्यादा लाभदायक है। अमरूद दिल की नसों को ताकत देता है। ब्लॉकेज को नहीं होने देता। ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है। कोलेस्ट्रोल को भी कंट्रोल में रखता है।

5. आंखों की दृष्टि बढ़ाने में सहायक

आजकल आंखों की समस्याएं भी बढ़ती जा रही हैं। कम उम्र में चश्मा लग जाता है। आंखों की दृष्टि कमजोर होती जा रही है। मोतियाबिंद की समस्या भी कम उम्र में ही होनी शुरू हो गई है। जिन लोगों की नजर कमजोर है या जिनको मोतियाबिंद की समस्या है उन लोगों के लिए अमरूद का सेवन बहुत अच्छा रहेगा। अमरूद के अंदर विटामिन ए, विटामिन के, और विटामिन डी पाया जाता है। विटामिन ए आंखों के लिए बहुत आवश्यक है। इसलिए इस रोग में अमरूद का सेवन करना लाभकारी रहेगा।

6. मासिक धर्म में दर्द को कम करने वाला

महिलाओं को मासिक धर्म में जो दर्द होता है। वह बहुत परेशान करने वाला होता है। इस तरह की समस्या में अमरूद का सेवन बहुत लाभप्रद है। महिलाएं अगर अमरूद का सेवन करती है तो मासिक धर्म के दौरान बच्चेदानी में सूजन भी नहीं होती है और दर्द भी कम होता है। इस तरह बिल्कुल निरोग और स्वस्थ दिखेंगी।

7. कैंसर के रोग में फायदेमंद

कैंसर के रोग में अमरूद के पत्तों का काढ़ा फायदा पहुंचाने वाला होता है। 10 ग्राम अमरूद के पत्तों को लेकर एक कप पानी में डाल कर अच्छे से उबालना है। जब उबाल उबालकर पानी आधा कब बच जाए।इस पानी को छानकर सुबह दोपहर और रात को खाना खाने से पहले लेना है। आप इसमें में जरूरत के अनुसार सेंधा नमक भी मिला सकते हैं।

8. त्वचा रोग और चर्म रोग को दूर करने वाला

जो व्यक्ति त्वचा रोग से परेशान है। उनके लिए अमरूद फायदेमंद है। अमरूद के पत्तों का काढ़ा बनाकर उसमें कपड़ा डुबोकर अच्छे से शरीर की मालिश करनी चाहिए। ऐसा करने से त्वचा रोग धीरे-धीरे ठीक होने लग जाते हैं।

9. पाचन शक्ति को मजबूत करने वाला

जिन व्यक्तियों की पाचन शक्ति अच्छी नहीं है। थोड़ा सा खाते ही अफारा हो जाता है या गैस बनने लगती है। भूख नहीं लगती है। ऐसे व्यक्तियों के लिए सुबह खाली पेट अमरूद का इस्तेमाल करना बहुत ज्यादा फायदेमंद है। इसका प्रयोग करने से पाचन शक्ति बढ़ती जाती है और पेट से संबंधित बीमारियां भी धीरे-धीरे दूर होती जाती है।

10. थायराइड रोग से छुटकारा दिलाने में सहायक

थायराइड के रोग से परेशान व्यक्तियों के लिए अमरुद एक वरदान के रूप में काम करेगा। अमरूद का सेवन करने से थायराइड कंट्रोल में रहता है। इस रोग में खाली पेट अमरूद का सेवन करना बहुत ज्यादा लाभकारी रहता है।अमरुद को हाइपर थायराइड वाले भी खा सकते हैं और हाइपो थायराइड वाले भी खा सकते हैं।अर्थात अमरूद को दोनों तरह के थायराइड में खा सकते हैं।

11. कब्ज को दूर करने में सहायक

आजकल कब्ज एक भयंकर बीमारी बनती जा रही है। कहते हैं कब्ज 80 बीमारियों की जड़ होती है। लोग इससे बचने के लिए तरह-तरह के चूर्ण को इस्तेमाल करते हैं। तरह-तरह के एलोपैथिक सिरप का इस्तेमाल करते हैं। फिर भी मल खुलकर नहीं आता है। कब्ज का इलाज हमें प्राकृतिक रूप से करना चाहिए और प्राकृतिक रूप से अमरूद कब्ज का शत्रु है। अर्थात कब्ज रोग को दूर भगाने वाला है। अमरूद का सेवन सुबह खाना खाने से पहले और दोपहर को खाना खाने के बाद करें तो कब्ज धीरे-धीरे बिल्कुल समाप्त हो जाएगी।

12. टेंशन और डिप्रेशन को दूर करने में सहायक

जो व्यक्ति टेंशन में रहते हैं। जिनको थोड़ी-थोड़ी बातों पर गुस्सा आ जाता है। हमेशा बात का बतंगड़ बना देते हैं। जिन को नींद ना आने की समस्या है। ऐसे लोगों के लिए अमरूद का इस्तेमाल कर रहा हूं बहुत फायदेमंद रहता है। अमरूद सिर की नसों को ताकत देता है। यह सिर की नसों की खुश्की को भी खत्म करता है वहां पर तरावट देता है। यह नींद बनाने वाले केमिकल्स को पैदा करता है। इसलिए इन समस्याओं में अमरूद खाना बहुत फायदेमंद रहता है।

13. खांसी जुकाम की समस्या को दूर करने में सहायक

जो व्यक्ति खांसी जुकाम की समस्या से परेशान है। ऐसी समस्याओं में अमरूद का सेवन करना चाहिए। इस समस्या से छुटकारे के लिए अमरूद के पत्तों का काढ़ा बहुत अच्छा है। एक कप पानी में 10 ग्राम अमरूद के पत्तों को उबालें। जब पानी उबल उबल कर कर आधा रह जाए। इसमें स्वादानुसार थोड़ा सा मीठा मिला सकते हैं जैसे कि गुड़ या देसी खांड। इसका सेवन आपको सुबह और दोपहर को करना है। यह काढ़ा गर्म होना चाहिए और इसे चाय की तरह सिप सिप करके पीना है। यह प्रयोग जुकाम, खांसी को दूर करने वाला है। बस ध्यान देने वाली बात यह है कि इस काढ़ा को पीने के बाद आप 1 घंटे तक कुछ ना खाए पिए।

14. पिंपल्स को दूर करना और चेहरे की रंगत निखारने

जो व्यक्ति पिंपल्स, झुर्रियों की समस्या से परेशान है। इन समस्याओं में अमरूद खाना फायदेमंद है। अमरूद के पत्तों का पेस्ट बनाकर पिंपल्स वाले स्थान पर लगाएं। इससे पिंपल्स भी धीरे-धीरे ठीक हो जाएंगे। यह पेस्ट आप पूरे फेस पर भी लगा सकते हैं और अगर इसमें मुल्तानी मिट्टी मिलाना चाहे तो वह भी मिला सकते हैं। पेस्ट को लगाकर आधा घंटे तक ऐसे ही छोड़ दें उसके बाद ताजे पानी से अपने चेहरे को धो लें। इस प्रयोग को करने के बाद पिंपल्स झुर्रियां झाइयां धीरे-धीरे खत्म होने लगेंगी और चेहरा बिल्कुल निखर कर सामने आएगा।

15. बाल झड़ना, बालों का दोमुंहा होना आदि समस्याओं से निजात दिलाने वाला

जो व्यक्ति बाल झड़ने, बालों के दो मुंह का होने, ऑयली बालों आदि की समस्या से परेशान है। ऐसी समस्याओं को समाप्त करने के लिए अमरूद के पत्तों के काढ़े से बालों को धोना चाहिए। 1 सप्ताह में तीन बार आप यह प्रयोग करें। आप देखेंगे कि बालों की समस्याएं धीरे-धीरे खत्म हो जाएंगी।

16. रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने वाला

रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है अमरूद। जो व्यक्ति बार बार बीमार होते रहते है। मौसम के बदलाव के कारण जी ने सर्दी, जुकाम, खांसी आदि होते रहते हैं। जैसा कि आप जानते हैं की अमरूद के अंदर विटामिन सी पाया जाता है और भी सूक्ष्म पोषक पोषक तत्व पाए जाते हैं। जोकि इम्यून सिस्टम को मजबूत के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं।इसलिए जो व्यक्ति अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करना चाहते हैं उनको अमरूद का सेवन अवश्य चाहिए।

17. दस्त की समस्या से छुटकारा दिलाने वाला

वैसे तो हम रोज कब्ज को खत्म करने वाला है। लेकिन अमरूद के पत्तों का काढ़ा दस्त को रोकने वाला है। अमरूद के 10 ग्राम पत्ते लेकर उसको एक कप पानी में उबालें। पानी जब उबल उबल कर आधा रह जाए तो उसमें गुड या देसी खांड मिलाकर सुबह दोपहर शाम सेवन करना है। इस प्रयोग से दस्त रुक जाते हैं। फूड पॉइजनिंग या इन्फेक्शन किसी भी कारण अगर आप को दस्त की समस्या है तो यह प्रयोग बहुत लाभकारी है।

18. दांतो की समस्याओं से बचाव करने वाला

दांतो और मुंह में बदबू, और मुंह के छालों की परेशानियों में अमरूद का सेवन अच्छा रहता है। इन लोगों में अमरूद के पत्तों के काढ़े का इस्तेमाल करना बहुत लाभकारी रहता है। इसमें आपको अमरूद के पत्तों के काढ़े का कुल्ला करना है। इस प्रयोग से मसूड़ों की बीमारी भी समाप्त हो जाती है।दांत की समस्याएं भी समाप्त हो जाते हैं और मुंह के छाले भी ठीक हो जाते हैं।

19. इंफेक्शन और फ्लू से बचाने वाला

जब मौसम बदलता है तो विभिन्न प्रकार के वायरल इंफेक्शन फैलने लगते हैं। विभिन्न प्रकार के फ्लू फैलने लगते हैं। डेंगू, स्वाइन फ्लू आदि बुखार पहले लगते हैं। इन बुखारो में अमरूद के पत्तों का काढ़ा प्रयोग कर सकते हैं। इन लोगों में अमरूद के पत्तों का काढ़ा फायदा करता है।

निष्कर्ष

मित्रों, अमरूद के गुणों amrud khane ke fayde को देखते हुए अमरूद का सेवन अवश्य करना चाहिए। यह खनिज तत्व सूक्ष्म पोषक तत्व विटामिंस का भंडार है। यह पाचन शक्ति को बढ़ाने वाला है। पेट के लिए अच्छा है। मोटापे को कम करने वाला है। कब्ज से राहत देने वाला है। थायराइड रोग में लाभकारी है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाला है। अमरूद के गुणों amrud khane ke fayde को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि अमरूद फलों में उत्तम है।

अमरूद के खाने के बाद ऊपर से पानी नहीं पीना चाहिए नहीं तो खांसी होने की संभावना हो जाती है। यह 1-2 सावधानियां रखने की आवश्यकता है। इसके अलावा अमरूद का सेवन लगभग हानि रहित है। आयुर्वेद में यह कहा जाता है कि अमरूद के बीजों को चबाना नहीं चाहिए। अमरूद के बीजों वाला गुदा डायरेक्ट निगल लेना चाहिए। ऐसा करना पेट के लिए विशेष लाभप्रद है।
धन्यवाद।
amrud khane ke fayde / अमरूद खाने के फायदे और इसके औषधीय गुण amrud khane ke fayde / अमरूद खाने के फायदे और इसके औषधीय गुण Reviewed by Chandra Sharma on June 11, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.