nimbu ke fayde / नींबू के फायदे और इसके औषधीय गुण

नमस्कार मित्रों
आज की इस आर्टिकल में हम बताने जा रहे हैं नींबू nimbu ke fayde के बारे में। नींबू हमारे देश में सब्जियों के स्वाद को बढ़ाने के लिए प्रयोग होता है। इसका प्रयोग अचार बनाने में भी किया जाता है। खटाई के रूप में भी इसका प्रयोग किया जाता है।
नींबू में बहुत तरह के विटामिंस पाए जाते हैं। इसमें सूक्ष्म पोषक तत्व भी पाए जाते हैं जो कि हमारे शरीर के लिए बहुत आवश्यक होते हैं। आगे हम आपको आपको नींबू के गुणों के बारे में बताने जा रहे हैं।

nimbu ke fayde / नींबू के औषधीय गुण और इसके लाभ

1. नींबू पोषक तत्वों से भरपूर है

 नींबू के अंदर साइट्रिक एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके अंदर विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन बी, कैल्शियम, फास्फोरस, पोटेशियम भी पाया जाता है। फाइबर की मात्रा भी इसके अंदर मौजूद होती है।

2. भूख बढ़ाने में सहायक

कई बार ऐसा होता है कि हमको भूख नहीं लगती और कई बार ऐसा भी होता है कि हम को भूख तो लगती है लेकिन जो सब्जी हमारे आगे हैं। वह हमको पसंद नहीं होती है। अगर ऐसी स्थिति है तो हम सब्जी में आधा नींबू निचोड़ लेते हैं। इससे हमें टेस्ट आने लगता है और हम आराम से खाना खा लेते हैं। इस कारण से नींबू को रुचि वर्धक भी कहा जाता है।

3. बुखार की समस्या में सहायक

बुखार में भी नींबू काम करता है। जिन व्यक्तियों को किसी भी तरह का बुखार है। वे अगर एक गिलास गुनगुने पानी में एक नींबू और थोड़ा-सा सेंधा नमक डाल कर लेते हैं। तो उन्हें बुखार में लाभ होता है। यह प्रयोग किसी भी बुखार में लाभकारी है। मियादी बुखार और टाइफाइड बुखार में भी नींबू वाली चाय फायदा करती है।

4. दांत के दर्द को कम करने वाला

जिनको दांत में दर्द होता है या जिनके दांत पीले हो जाते हैं। तब इसका रस निकाल कर थोड़ा तो सेंधा नमक मिलाकर दांतों पर रगड़ने से दांतो का पीलापन चला जाता है और दांत सफेद हो जाते हैं। इस प्रयोग से दांत और मसूड़ों के दर्द में भी राहत मिलती है।

5. मुंह और सांस की बदबू को दूर करने वाला

 जिन व्यक्तियों के मुंह से और सांस से बदबू आती है। उन व्यक्तियों को नींबू पानी पीना और नींबू पानी का कुल्ला करना लाभप्रद है। इस प्रयोग से सांस और मुंह से बदबू आना बंद हो जाता है। नींबू के रस के साथ थोड़ा-सा सेंधा नमक मिलाकर दांतो पर मंजन की तरह मसाज करने से मुंह में से बदबू आना बंद हो जाता है।

6. डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा दिलाने वाला

 बालों में डैंड्रफ की समस्या बहुत आम हो चुकी है। इस समस्या से निपटने के लिए नारियल तेल में थोड़ा-सा नींबू का रस मिलाकर मसाज करने से डैंड्रफ की समस्या धीरे-धीरे समाप्त हो जाती है। 3 चम्मच नारियल तेल में एक चम्मच नींबू का रस मिलाना है। यह मिश्रण आपको आधे घंटे तक बालों में लगा कर रखना है। उसके बाद हल्के गुनगुने पानी से बालों को धो लेना है। डैंड्रफ की समस्या खत्म हो जाएगी।

7. गर्मियों में दिव्य पेय के रूप में

गर्मियों में हम लोग बहुत परेशान हो जाते हैं। प्यास बहुत सताने लगती है। गर्मी भी बहुत सताती है। ऐसी स्थिति में हम कोल्ड ड्रिंक पीते हैं। जोकि दोस्तों जहरीले केमिकल्स का भंडार है। तरह-तरह की बीमारियां इससे होनी शुरू हो जाती है। हमारे पास कोल्ड ड्रिंक पीने का अल्टरनेट है जिसको नींबू पानी कहते हैं। एक ग्लास पानी में आधा नींबू निचोड़ कर उसमें चीनी या नमक जो आपको पसंद हो वह डालने और इसको पिए। नींबू के सारे गुण आपके शरीर को लगेंगे और साथ ही साथ आपकी प्यास भी बुझ जाएगी।

8. पेशाब की समस्या में लाभदायक

जिन महिलाओं और पुरुषों को पेशाब खुलकर नहीं आता। पेशाब करने पर जलन महसूस होती है। पेशाब में पस सेल्स आ जाते हैं।पेशाब में जब पस सेल्स आने लगते हैं तो इसको हम यूटीआई इनफेक्शन बोलते हैं। इस इंफेक्शन की वजह से बुखार भी आ जाता है। इस प्रकार के रोगियों के लिए नींबू पानी पीना बहुत लाभदायक है। जो व्यक्ति नींबू पानी का सेवन करते हैं उनको यूटीआई इंफेक्शन होता ही नहीं है और यह प्रयोग पेशाब खुलकर लाने वाला होता है।

9. हार्ट की समस्या में लाभदायक

हार्ट की समस्या में भी नींबू लाभदायक है।हाई बीपी की समस्या में भी नींबू लाभदायक है। जिन व्यक्तियों को हार्ट में ब्लॉकेज है या जिन व्यक्तियों का कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ा हुआ है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हमारी जीवन शैली बहुत खराब हो चुकी है सभी काम ऑटोमेटिक हो चुके हैं। जिससे हमारे शरीर का व्यायाम नहीं हो पाता और कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है। दोस्तों, नींबू गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है और बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। नींबू हमारे शरीर की नर्वस सिस्टम को भी ताकत प्रदान करता है।

10. रक्तपित्त के रोग को दूर करने में लाभदायक

खून आने की समस्या में भी नींबू लाभदायक है। कई रोगियों को नाक से खून आता है। पेशाब के रास्ते खून आता है। गुदा मार्ग से भी खून आता है। नाक के रास्ते खून आता है। इसे नकसीर भी बोलते हैं। इस तरह खून के निकलने को रक्तपित्त कहा जाता है अर्थात रक्त में पित्त की मात्रा बहुत बढ़ जाती है। नींबू रक्तपित्त को कम करने वाला है। इस तरह के रोगियों को दिन में दो-तीन बार नींबू पानी का प्रयोग करना चाहिए।

11. पसीने की समस्या से छुटकारा दिलाने वाला

दोस्तों हमने देखा है कि कई व्यक्तियों को बहुत पसीना आता है। यहां तक कि हाथों में और पैरों में भी पसीना आता है।ऐसे व्यक्ति जब किसी चीज को छूते हैं तो वह चीज गीली हो जाती है। इस तरह के समस्या से छुटकारा पाने के लिए दिन में दो-तीन बार नींबू पानी पीना बहुत फायदेमंद है।

12. मोटापा घटाने में सहायक

मोटापा घटाने में भी नींबू बहुत कारगर है। एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद और आधा नींबू का रस निचोड़ कर पीने से मोटापा धीरे-धीरे कम होना शुरू हो जाता है।यह प्रयोग आपको सुबह खाली पेट करना है और उसके 1 घंटे बाद तक कुछ नहीं खाना है। इस प्रयोग से आप देखेंगे कि आपको ज्यादा भोजन करने का मन नहीं करेगा। यह प्रयोग कफ दोष को कम करता है और हमारे इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करता है।

13. आलस पन को दूर करने में लाभदायक

कई लोगों का शरीर में आलस पन बहुत ज्यादा रहता है।कई लोगों को तो ऐसे देखा गया है जो गाड़ी चलाते-चलाते भी सो जाते हैं। टीवी देखते देखते सो जाते हैं। बात करते-करते सो जाते हैं। उनको खुद ही नहीं पता चलता कि नींद उनको कब आ जाती है। ऐसे व्यक्तियों के लिए विशेष रूप से नींबू पानी पीना बहुत लाभदायक है। यह प्रयोग दिन में दो बार करना चाहिए। इस प्रयोग के करने से शरीर में ऊर्जा और ताकत बनी रहती है।

14. नींबू पाचन शक्ति को बढ़ाने वाला होता है

जिन व्यक्तियों की पाचन शक्ति कमजोर है। खाना खाने से पहले या खाना खाने के बाद पेट फूल जाता है। पेट में गैस बनने लगती है। पेट में दर्द रहता है। कुछ भी खाते हैं तो पेट में अफारा सा होने लगता है। ऐसे व्यक्तियों के लिए नींबू का रस सब्जी में डालकर खाना बहुत फायदेमंद होता है। नींबू हमारी पाचन शक्ति को बढ़ाता है और खाने को हजम करने में मदद करता है।

15. तेलीय बालों की समस्या को दूर करना

ऑयली बालों की समस्या में नींबू बहुत ही कारगर है। ऐसे व्यक्तियों को बालों की जड़ों में नींबू का रस लगाकर एक घंटा छोड़कर बाद में थोड़े गुनगुने पानी से बालों को धो लेना चाहिए। यह प्रयोग बालों के ऑयली पन को खत्म करता है। यह प्रयोग आप कुछ दिन लगातार करें धीरे-धीरे आपका ऑइली पन खत्म होता जाएगा।

16. कब्ज की समस्या से राहत देने वाला

कब्ज की समस्या में दिन में दो बार नींबू पानी पीना बहुत फायदेमंद होता है। जिनको बार-बार गले में इंफेक्शन हो जाता है उनके लिए भी नींबू का सेवन करना अच्छा है क्योंकि इसमें विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू निचोड़ कर उसमें थोड़ा-सा सेंधा नमक डालकर पीना गले के इन्फेक्शन में बहुत फायदेमंद होता है। यह प्रयोग गले का इन्फेक्शन खत्म कर देता है और बाद में गले का इन्फेक्शन होने भी नहीं देता है।

17. कामोत्तेजना को नियंत्रण में रखने में सहायक

जिन महिलाओं या पुरुषों को ज्यादा मात्रा में कामोत्तेजना बनी रहती है। उनके लिए नींबू पानी पीना विशेष लाभप्रद है। नींबू पानी कामोत्तेजना को खत्म नहीं करता है बस उसे नियंत्रण में ले आता है। इंसान अपने वश में रहता है।

18. गठिया बाय में भी लाभदायक

गठिया बाय में भी नींबू का सेवन करना लाभप्रद है। बाय रोग में शरीर में कभी कहीं कभी कहीं जोड़ों में दर्द होता रहता है। इस रोग में हल्के गर्म पानी में नींबू निचोड़ कर पीना बहुत फायदेमंद रहता है। यह प्रयोग बाय को धीरे-धीरे जड़ से खत्म कर देता है।

19. रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने वाला

नींबू रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने वाला होता है। कई लोग ऐसे होते हैं जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत कम होती है। मौसम के थोड़े बहुत बदलने पर ही सर्दी जुकाम बुखार आदि से परेशान होने लगते हैं। वायरल इनफेक्शन भी जल्दी हो जाते हैं। धूल, मिट्टी, धुएं में खांसी की समस्या होनी शुरू हो जाती है। इस समस्या में भी थोड़े से गुनगुने पानी में आधा चम्मच नींबू का रस और आधा चम्मच शहद मिलाकर पीने से फायदा होता है। इस प्रयोग से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने लगती है।

20. कफ प्रकृति के लोगों को ध्यान से इसका प्रयोग करना चाहिए

नींबू की तासीर ठंडी होती है। इसलिए कफ प्रकृति वाले जिनको की बलगम वगैरह की समस्या है। उनको नींबू का प्रयोग कम मात्रा में करना चाहिए और कफ प्रकृति वाला रात को नींबू का प्रयोग ना करें तो ही अच्छा है। अगर जुकाम बलगम वगैरह की समस्या नहीं है तो कब प्रकृति वाला भी रात को समस्या के अनुसार ले सकता है।

निष्कर्ष

मित्रों, नींबू के अनेक गुण nimbu ke fayde हैं। पाचन शक्ति से संबंधित रोगों में यह काम आता है। भूख बढ़ाने में काम आता है। पित्त की मात्रा को कम करने में लाभकारी है। ऐसे ही अनेक रोगों में यह लाभकारी है। नींबू का लगातार प्रयोग हमारी पाचन शक्ति को बढ़ाता है और हमारे शरीर में सूक्ष्म पोषक तत्वों की पूर्ति करने में भी मदद करता है। नींबू को इन गुणों nimbu ke fayde को देखते हुए हमें प्रतिदिन नींबू का प्रयोग करना चाहिए। कफ प्रकृति वालों को इसका इस्तेमाल करते समय थोड़ा ध्यान देना चाहिए कि वे अगर सर्दी जुकाम बलगम आदि से पीड़ित है तो इसका प्रयोग ना करें। साधारण स्थिति में कब प्रकृति वाले भी इसका प्रयोग कर सकते हैं।
धन्यवाद।
nimbu ke fayde / नींबू के फायदे और इसके औषधीय गुण nimbu ke fayde / नींबू के फायदे और इसके औषधीय गुण Reviewed by Chandra Sharma on June 11, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.