क्यों गर्म पानी से नही नहाना चाहिए?

क्यों गर्म पानी से नही नहाना चाहिए?

* गर्म पानी से कभी भी मत नहांए: आयुर्वेद में बहुत स्पष्टता से लिखा गया है, कि गर्म पानी से कभी-भी स्नान नहीं करना चाहिए। गर्म पानी पीना चाहिए, लेकिन स्नान हमेशा ठंडा पानी से करना चाहिए, ठंडे पानी से मतलब सामान्य तापमान का पानी होना चाहिए। वही पानी से स्नान करना अच्छा होता है। यदि आपको कोई बहुत बड़ी मजबूरी है। जैसे- आप को बुखार हो गया हो और आप नहाना चाहते हैं तो ऐसी स्थिति में आप गर्म पानी यूज कर सकते हैं और यदि आप स्वस्थ हैं, तो बिल्कुल भी गर्म पानी से मत नहांइए, वरना बीमारी तो आएगी ही आएगी।

      आयुर्वेद में वागभट्ट सहिंता में एक सूत्र भी लिखा गया है, कि सिर के ऊपर अगर गर्म पानी आपने डाला तो कम से कम 123 रोग आपको आएंगे ही आएंगे। मतलब 123 रोग आपको अपने जीवन में  होगे। वह मानसिक रोग भी हो सकते हैं और शारीरिक रोग भी हो सकते है। इसीलिए सिर के ऊपर कभी-भी गर्म पानी मत डालिए। वैसे तो गर्म पानी से नहाइए ही मत। यदि फिर भी आप को गर्म पानी से नहाना ही है, तो सिर पर गर्म पानी को मत डालिए। बाकी शरीर के हिस्से पर ड़ालकर नहा लीजिए।

      सिर पर डालने के लिए ठंडा और ताजा पानी ही रखें। सिर और आंख यह दोनों गर्म पानी से बचने ही चाहिए, क्योंकि; सिर और आंख दोनों कफ का स्थान है।

      हमारे शरीर में 3 दोष होते हैं- वात, पित्त और कफ। कफ सिर और आंख में सबसे ज्यादा रहता है। कफ और गर्म पानी की सबसे ज्यादा दुश्मनी होती है। अगर यदि कफ वाले स्थान पर गर्म पानी को डालते है, तो कफ और भी ज्यादा तेजी से बढ़ता है। इसीलिए सिर और आंख को गर्म पानी से बचाना चाहिए।आंखें कभी भी धोनी हो तो ठंडे पानी से ही धोए। बाकी शरीर पर थोड़ा गर्म पानी ड़ाले तो चलेगा।

      शीत ऋतु में भी आप ज्यादा गर्म पानी से मत नहांए, गुनगुना पानी ही रखें। बहुत गर्म पानी उस समय भी अच्छा नहीं है। क्योंकि ठंडे पानी का ठंडी लगने से कोई भी संबंध नहीं है। ऐसा नहीं होता, कि ठंडा पानी से नहाएंगे तो ठंड लग जाएगी। ठंड का संबंध पेट से है। अगर पेट खराब होगा तो ठंड जरूर लगेगी। जिनको कब्जियत रहती है, उनको ही सर्दी सबसे ज्यादा लगती है। पानी का सर्दी से कोई भी संबंध नहीं होता। तो इस बात को दिमाग से निकाल दीजिए, कि  ठंडे पानी से नहांने से सर्दी होती है। ऐसा बिल्कुल नहीं होता।

      यदि आपको मसल्स पेन है यानी मांस पेशियों में आपकी दर्द रहता है। तो ठण्डे़ गर्म पानी से नहाने से आपको बहुत आराम मिलेगा। नहांने में एक बार गर्म पानी डालिए और फिर ठंडा पानी डालिए, फिर गर्म पानी डालिए ऐसा करके नहाने से आपको मसल्स पेन में बहुत आराम मिलेगा। लेकिन यदि आप  स्वस्थ है, तो हमेशा ठंडे पानी से ही नहाना चाहिए।
क्यों गर्म पानी से नही नहाना चाहिए? क्यों गर्म पानी से नही नहाना चाहिए? Reviewed by Chandra Sharma on September 22, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.