मिट्टी के पात्र में खाना बनाने से पोषक तत्व बढ़ते है
* मिट्टी के पात्र के फायदे: वागभट्ट जी कहते है , कि प्रेशर कुकर, एलयुमिनियम व स्टील के पात्रों में खाने बनाने से खाने के 93% पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं, केवल 7 % ही बचते हैं। इसके विपरीत यदि मिट्टी की हांडी में खाना बनाया जाता है, तो केवल 7 % पोषक तत्व ही नष्ट होते हैं और 93 % बचे रहते हैं। यहां तक कि दूध को उबाला भी मिट्टी की हांडी में ही दिलाया जाता है, इसके पश्चात उसका रंग एकदम लाल और टेस्ट एकदम स्वादिष्ट हो जाता है। इसके साथ मिट्टी की हांड़ी में दही भी जमाया जाता है।
मिट्टी की हांडी से गैस पर भी खाना पकाया जा सकता है। इसके लिए गैस को धीमी आंच पर रखें और फिर खाने को धीमी आंच पर पकने दे। जिससे खाना बहुत ही स्वादिष्ट और पोषकता देने वाला बनेगा। हिंदुस्तान में 1.5 करोड़ कुम्हार ऐसे हैं, जो मिट्टी के पात्रों को बनाते हैं। लेकिन वह आज की स्थिति में बेरोजगार हैं, क्योंकि; हम लोग विदेशी सभ्यता का शिकार हो चुके हैं, खाने को हमेशा प्रेशर कुकर और स्टील व एल्युमिनियम के पात्र में बनाना पसंद करते हैं।
यदि हम लोग फिर से मिट्टी के पात्रों का उपयोग करना शुरू कर देते हैं, तो इससे कुम्हारों को रोजगार मिलेगा और हमें मिट्टी के पात्रों से बनाए हुए भोजन के सभी आवश्यक तत्व। जो हमारे स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए अति आवश्यक होते हैं।
इसका फायदा यह होता है, कि मिट्टी की हांडी में खाना पकाने से मिट्टी के सभी तत्व खाने में अवशोषित हो जाते हैं, जिससे खाना और भी अधिक पौषकता वाला बन जाता है। मिट्टी में मिलने वाले तत्व, जैसे- कैल्शियम, फास्फोरस, ऑयरन, मैग्नीशियम, सल्फर इस तरह के अट्ठारह तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर के लिए अति आवश्यक होते हैं।
इसके विपरीत एलमुनियम और स्टील के बर्तनों में खाना पकाने से खाने के सभी पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं, जिससे हमारे शरीर के पोषक तत्वों की पूर्ति नहीं हो पाती।
यदि आप देश के कुम्हार और अपने लिए कुछ कर सकते हैं, तो आज ही अपनी रसोई घर में कुछ बदलाव करिए, एल्युमिनियम व स्टील के पात्रों को बाहर निकालकर, मिट्टी के पात्रों को ले आइए। इससे देश के कुम्हार और आपका दोनो का फायदा होगा।
इसके साथ खाना बनाने के समय में तो दोनों पात्रों में थोड़ा अंतर है, लेकिन इस अंतर का स्वास्थ्य से समझौता नहीं किया जा सकता। इसलिए आज से ही मिट्टी के पात्रों का उपयोग कीजिए और स्वस्थ रहें, दुरूस्त रहें।
मिट्टी के पात्र में खाना बनाने से पोषक तत्व बढ़ते है
Reviewed by Chandra Sharma
on
September 22, 2020
Rating:

No comments: