badam ke fayde / बादाम के फायदे और इसके आयुर्वेदिक गुण

नमस्कार मित्रो

यह बदाम गिरी है। इसको almond के नाम से भी जाना जाता है। यह अमेरिकन बादाम गिरी है। इसी में छोटी गिरी आती है। जिसे गुरबंदी बादाम गिरी के नाम से जाना जाता है। जब हम इसका तेल निकलवाते हैं तो 35 से 40% तेल निकलता है। जिसे बदाम का तेल बोलते हैं और बदाम के तेल को बदाम रोगन के नाम से भी जाना जाता है। यह पीने के काम आता है। मालिश करने के काम आता है और नस्य कर्म अर्थात नाक में डालकर खींचने के काम आता है। जिससे यह हमारी बहुत सारी बीमारियों को खत्म करता है।
badam ke fayde बदाम में जिंक काफी मात्रा में पाया जाता है। मैग्नीशियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है। कैल्शियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है। फास्फोरस अच्छी मात्रा में पाया जाता है। प्रोटीन अच्छी मात्रा में पाया जाता है और भी अन्य बहुत पोषक तत्व खासतौर पर विटामिन ए, विटामिन ई बहुत सारे ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर में हमारी बहुत सी बीमारियों को खत्म करने में हमारी बहुत मदद करते हैं।

badam ke fayde / बादाम के फायदे और इसके आयुर्वेदिक गुण

1. बादाम की तासीर

अब इसकी तासीर बताता हूं। तो इसकी तासीर गर्म होती है। सर्दियों में तो वैसे ही खा जाता है। मगर गर्मियों में इस को भिगो के खाया जाता है। रात को 8 से 10 गिरिया पानी में भिगो दी जाती है। सवेरे उसका तेल निकाल कर फेंक देते हैं और उन गीरियो को चबा चबाकर खाया जाता है। इसके तेल को पीने की मात्रा कितनी होती है। वह बता देता हूं। तो तेल को आधा चम्मच से एक चमक दूध में मिलाकर सुबह-शाम इस्तेमाल किया जाता है। नस्या कर्म में इस तेल की 3 से 6 बूंद इस्तेमाल की जाती है। इसको खाने का सही समय, सुबह खाली पेट भी इस्तेमाल कर सकते हैं। दोपहर को भी,  शाम को भी इस्तेमाल कर सकते है। किसी भी तरह मतलब पूरे दिन में कभी भी हम अपनी बीमारी के अनुसार इसका इस्तेमाल करके लाभ उठा सकते हैं।

2. कोलेस्ट्रोल को बैलेंस करने में फायदेमंद

जिन लोगों का कोलेस्ट्रोल बड़ा हुआ है। बेड कोलेस्ट्रोल बड़ा हुआ है। जिसमें सिरम कोलेस्ट्रोल, ट्राइग्लिसराइड, एलडीएल वीएलडीएल बड़ा हुआ है और एचडीएल कोलेस्ट्रोल कहा जाता है वह कम है। ऐसे लोग अगर 8 से 10 गिरी  रात को पानी में भिगोकर छोड़ दे। सुबह उसे छील के छिलका फेंक कर गिरी अच्छे से चबाकर खाने से उनका बेड कोलेस्ट्रोल कम हो जाता है। गुड कोलेस्ट्रोल थोड़ा बढ़ जाता है।  जिससे उनको बहुत अच्छा लाभ मिलता है।

3. त्वचा की खुश्की दूर करने वाला है

जिन लोगों की त्वचा हमेशा खुश्क नजर आती है या पेट में शरीर में हमेशा खुश्की महसूस होती है। मुंह बार-बार होता है ऐसे लोगों को कहना चाहूंगा कि बदाम का तेल जो है एक चम्मच दूध में मिलाकर सोने से एक घंटा पहले इस्तेमाल करने से मुंह के, पेट के, शरीर की खुश्की खत्म होती है। त्वचा की खुश्की खत्म होती है और त्वचा और शरीर सबसे अच्छा नजर आता है।

4. हृदय रोग में लाभकारी

जो लोग हृदय रोग से परेशान है और उनको खासतौर पर कभी घबराहट, बेचैनी, दिल की धड़कन बढ़ जाती है, सांस फूलता है जगह-जगह छाती में दर्द होता है। उन लोगों को कहना चाहूंगा 8 से 10 गिरी बदाम की रात को पानी में भिगोकर सुबह छिलका उतार के अच्छे से खाली पेट बहुत अच्छा लाभ मिलता है। दिल की नसों में, दिल की मांसपेशियों में ताकत मिलती है। जिससे हृदय रोग धीरे धीरे ठीक होता चला जाता है और उनको बहुत अच्छा महसूस होता है।

5. मधुमेह के रोग में लाभकारी

जिन लोगों को शुगर की शिकायत है। खासतौर पर टाइप 2 के डायबिटीज वालों को बार बार भूख लगती है। प्यास लगती है। जब वह भूख प्यास को पूरा नहीं कर पाते तो क्या होता है घबराहट सी महसूस होती है। मुंह सूखता है बार-बार और शरीर में कमजोरी आती है। नजर कमजोर होती चली जाती है। तो ऐसे लोगों को कहना चाहूंगा कि बदाम गिरी रात को पानी में भिगोकर 8 से 10 गिरिया सुबह उसे खाली पेट चबाना बहुत फायदेमंद है।

वैसे भी शुगर के रोगी इस को वैसे भी खा सकते हैं। जब भी भूख लगे दो से चार गिरिया अच्छे से चबाकर खाने से शरीर में ताकत भी बनेगी और उनका शुगर भी कंट्रोल रहेगा और सबसे बड़ी बात उनकी नजर भी कमजोर नहीं होगी। जो कि शुगर वाले पेशेंट को बहुत जल्दी आती है। शुगर वाले पेशेंट को अंदरूनी कमजोरी और भारी कमजोरी ज्यादा महसूस होती है। इस प्रयोग से वह भी महसूस नहीं होगी।

6. नसें नाड़ियों को मजबूत करने वाला

जिन लोगों की नसें नाड़ियों शरीर की कमजोर है। उन लोगों को कहना चाहूंगा कि बदाम का तेल मालिश करने के लिए उनके लिए बहुत फायदेमंद है। बदाम का तेल 3 से 6 बूंद नाक में डाल कर डालकर खींचे। उनके लिए बहुत फायदेमंद  है। ये नर्वस सिस्टम को ताकत देता है। जो पार्किंसन रोग से परेशान लोग होते हैं। उनको कंपन बहुत परेशान करती है। चलते फिरते लड़खड़ाते है। तो उनकी यह परेशानी धीरे-धीरे दूर होती चली जाती है। ऐसे लोग बदाम की गिरी को भिगोकर भी खा सकते हैं। रात को पानी में 8 से 10 गिरी भिगोकर सुबह खाली पेट उसका छिलका उतार के फेंक दें और सुबह खाली पेट इसकी गिरी को अच्छे से चबाकर खाने से उनको बहुत अच्छा लाभ मिलता है।

7. याददाश्त शक्ति को बढ़ाने वाला

जिन बच्चों की या बड़ों की याददाश्त शक्ति कमजोर है। पढ़ते हैं या कुछ याद करते हैं तो याद उस टाइम तो याद हो जाता है मगर बाद में भूल जाते हैं। तो ऐसे लोगों को कहना चाहूंगा कि उनके लिए बदाम गिरी बहुत फायदेमंद है। इसमें जो पोषक तत्व है दिमाग और दिमाग की नसों को ताकत देता है। याददाश्त शक्ति को बढ़ाता है और जो भी कुछ याद करते है वह हमेशा याद रह जाती है। इसमें कैसे इसका इस्तेमाल कर सकते हैं? रात को 8 से 10 गिरी के पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट का इसका तिलक उतारकर अच्छी तरह चबाकर खाने से बहुत अच्छा लाभ मिलता है।

8. बच्चों के बार बार पेशाब करने की आदत से छुटकारा दिलाने वाला

इसी तरह जिन बच्चों को बार-बार पेशाब आता है। बिस्तर पर पेशाब कर देते हैं या बड़े लोगों को बार-बार पेशाब आता है। जो चेक करते है तो पता चलता है उनके पेशाब की थैली जिसे मसाने बोलते वह कमजोर है। उसकी वजह से उनको दिक्कत आ रही है। ऐसे  लोगों को कहना चाहूंगा कि दो से चार गिरी सुबह, 2 से 4 गिरी शाम को अच्छे से चबाकर खाने से बहुत अच्छा लाभ मिलता है। उनको भिगो के खाने की कोई जरूरत नहीं। वैसे ही खाएं उनको बहुत अच्छा फायदा मिलेगा। उनके मसाने भी ताकतवर हो जाएंगे। उनको बार-बार पेशाब भी नहीं आएगा और बच्चे जो बच्चे बिस्तर पर पेशाब कर देते हैं। वह भी बिल्कुल ठीक हो जाएंगे।

9. मोटापे को दूर करने में लाभकारी

जो लोग मोटापे से परेशान है और मोटापे से परेशान होकर वह तरह-तरह के उपाय करते हैं। वजन भी कम नहीं होता है उल्टा इसके  नुकसान होने लग जाते है। बाल झड़ने लग जाते है। खाल लटक जाती है। कमजोरी बहुत महसूस करते है। तो ऐसे लोगों को कहना चाहूंगा चार से छह गिरी सुबह, 4 से 6 गिरी दोपहर को, 4 से 6 रात को खाना खाने से पहले इस्तेमाल करें और खाना बहुत कम मात्रा में इस्तेमाल करें। उस से क्या होगा शरीर में जो जरूरत से ज्यादा मात्रा में वसा है। वह कम हो जाएगा और उनको इसको खाने के बाद भूख नहीं लगेगी। जिससे शरीर का वजन कम होता चला जाएगा और सबसे बड़ी बात, ना तो उनकी चमड़ी लटकेगी और ना ही बाल झड़ेंगे ना ही कमजोरी महसूस होगी। मगर मोटापा खत्म होता चला जाएगा।

10. पुरुष रोगों में लाभकारी

जिन पुरुषों के अंदर वीर्य कम बनता है या शुक्राणु कम बनते हैं या नामर्दी की शिकायत होती है। तो उन लोगों को कहना चाहूंगा कि बदाम गिरी को पीसकर गर्म दूध में अच्छे से उबाल लें और उस उबले हुए दूध को थोड़ा ठंडा होने दो। उसमें धागे वाली मिश्री का पाउडर या शहर दोनों में से कोई एक चीज मिलाकर रात को सोने से एक घंटा पहले इस्तेमाल करने से वीर्य बढ़ता है। शुक्राणु बढ़ते हैं। नामर्दी खत्म होती है और सबसे बड़ी बात काम इच्छा बढ़ती है।

11. कब्ज से राहत दिलाने वाला

जो लोग कब्ज से परेशान रहते है। तरह-तरह के उपचार करते दवाइयां खाते है। चूर्ण खाते हैं।  दवाई खाते है तो मल त्याग करने जाना पड़ता है वरना उनको कब्ज की शिकायत तंग करती है। किसी तरह से पेट साफ नहीं होता है। तो ऐसे लोगों को कहना चाहूंगा कि एक गिलास गर्म दूध में एक चम्मच बादाम का तेल सोने से एक घंटा पहले इस्तेमाल करने से अगले दिन सुबह पेट खुल के साफ होता है क्योंकि अंतरियो को ताकत देता है। मल को पूरे ठीक समय पर आगे बढ़ाता चला जाता है। जिससे कब्ज की शिकायत खत्म हो जाती है।

जो लोग बदाम का तेल मिलाकर दूध में नहीं पीना चाहते है। वह 8 से 10 गिरिया वैसे ही अच्छे से चबाकर खा लें और ऊपर से एक गिलास गर्म दूध मिश्री मिला हुआ या जो देसी खांड मिलाकर दोनों में से कोई एक चीज स्वाद अनुसार मिलाकर सोने से एक घंटा पहले इस्तेमाल करें। तो उनको कभी कब्ज की शिकायत तंग नहीं करती है। वह हमेशा पेट से ठीक रहते हैं।

12. मासिक धर्म की समस्याओं में लाभकारी

जिन महिलाओं को मासिक धर्म के समय उनके बच्चेदानी पर सूजन बन जाती है और उनको काफी ज्यादा महिलाओं को दर्द कम करता है। ऐसी महिलाओं को कहना चाहूंगा 8 से 10 गिरी बदाम की रात को पानी में भिगोकर सुबह उसका छिलका निकाल कर उसके गिरी चबाकर अच्छे से खाना उनके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा और मासिक धर्म के समय उनको उठने वाला दर्द भी तंग नहीं करेगा और वह हमेशा स्वस्थ बने रहेंगे।

13. हड्डियों को मजबूत बनाने वाला

जिन लोगों की हड्डियां कमजोर है हड्डियां में जगह-जगह दर्द होता है और हड्डियां अंदर से भूर्र रही है या हड्डियों के अंदर जो गाड़ा पन होता है जिसे घनत्व बोला जाता है वह कम होता चला जा रहा है। जिससे ओस्टियोआर्थराइटिस के नाम से जाना जाता है। तो ऐसे लोगों को कहना चाहूंगा कि जिस जगह आपको दर्द हो रहा है। उस जगह बदाम का तेल मालिश करना फायदेमंद है और बदाम के चार से छह गिरी सुबह, 4 से 6 गिरी शाम को खाना खाने के आधे घंटे बाद गर्म दूध के साथ इस्तेमाल करना बहुत फायदेमंद है। इसमें जो कैल्शियम, फास्फोरस और भी जो पोषक तत्व पाए जाते हैं वह हड्डियों को ताकत देते हैं। हड्डियों के घनत्व को बढ़ाते हैं और सबसे बड़ी बात ओस्टियोआर्थराइटिस, ऑस्टियोपोरोसिस को खत्म करते हैं।

14. ल्यूकोरिया की समस्या में लाभदायक

जिन महिलाओं को योनि मार्ग से, मूत्र मार्ग से सफेद पानी निकलता है जिसे हम ल्यूकोरिया बोलते हैं। जिसे प्रदर रोग के नाम से भी जाना जाता है। वह बच्चेदानी में या पेशाब की थैली में इंफेक्शन जिसे संक्रमण कहते हैं उसके कारण होता है। तो ऐसी महिलाओं को कहना चाहूंगा कि बदाम गिरी 8 से 10 दाने रात को पानी में भिगोकर सुबह उसका छिलका उतार के फेंक दें और उसकी जो गिरी है उनको अच्छे से चबाकर खाने से ल्यूकोरिया में बहुत अच्छा आराम मिलता है।

जो ल्यूकोरिया से परेशान महिलाएं होते हैं। उनको सिर में दर्द खासतौर पर कमर में दर्द, पिंडलियों में दर्द तंग करता है और स्वभाव में चिड़चिड़ापन, गुस्सा बढ़ता चला जाता है।  तो इस लगातार इस्तेमाल करने से उनकी सभी तकलीफें ल्यूकोरिया और उससे मिलते जुलते उनके जो होने वाले लक्षण हैं वह सारे के सारे खत्म होते चले जाते हैं।

15. पिंपल्स, झाइयां, झुर्रियां को दूर करने वाला

जिन लोगों को चेहरे पर पिंपल्स तंग करते है या झाइयां तंग करते है या झुर्रियां तंग करती है या सनबर्न के दाग तंग करते हैं। जिसमें माथा काला हो जाता है और गर्दन भी काली हो जाती है। बाजू पर भी काले निशान हो जाते है। तो ऐसे लोगों को कहना चाहूंगा। बादाम का तेल रूई में डुबोकर अच्छे से रात को चेहरे पर लगा कर सो जाएं। सुबह उसे धो दें।

इसी तरह रात को 8 से 10 गिरी बदाम के पानी में भिगोकर सुबह उसे छिलका उतार के फेंक दें और वह गिरिया अच्छे से चबाकर खाने से उनके सन बर्न के दाग, झाइयां, झुर्रियां, पिंपल्स बिल्कुल खत्म हो जाते हैं। वह अपने आप को बहुत जल्दी ठीक महसूस करते हैं।

16. बाल झड़ना और जल्दी बाल सफेद होने की समस्याओं में फायदेमंद

जिन लोगों के बाल झड़ने, बाल झड़ने के साथ बालों में रूसी की शिकायतें है। समय से पहले ही बाल सफेद हो रहे हैं। तो ऐसे लोगों को कहना चाहूंगा कि बदाम के अंदर जिंक पाया जाता है। विटामिंस पाए जाते हैं और भी बहुत  से पोषक तत्व पाए जाते हैं। जिसका इस्तेमाल करने से हमें बहुत लाभ मिलता है। बदाम का तेल बालों की जड़ों में अच्छे से मालिश करना बहुत फायदेमंद है।

इसी तरह बदाम का तेल 3 से 6 बूंद नाक में डाल कर खींचना आपके लिए बहुत फायदेमंद है। जो नाक में तेल डालना है वह भी एक ही टाइम डालना है पूरे दिन में और मालिश करनी है सिर पर वह भी एक टाइम करनी है। 

इसी तरह रात को बदाम की गिरिया 8 से 10 गिरिया पानी में भिगो दें। सुबह उसका छिलका उतार के फेंक दे। गिरियो को अच्छे से चबाकर खाना आपके लिए बहुत फायदेमंद है। इससे झड़ते हुए बाल बिल्कुल ठीक हो जाएंगे और जो समय से पहले सफेद होते जा रहे हैं। वह सब बिल्कुल ठीक हो जाएंगे क्योंकि इसके अंदर इतने पोषक तत्व पाए जाते हैं जो बालों की सभी समस्याओं को खत्म करता है।

निष्कर्ष

दोस्तों, मैंने आपको इतने सारे फायदे बताएं।
अब कुछ इसके नुकसान बता देता हूं। सबसे पहली बात तो जरुर से ज्यादा मात्रा में इसका इस्तेमाल मत करें। अगर जरूरत से ज्यादा मात्रा में इस्तेमाल करते हैं। इसकी तासीर गर्म होती है जिसकी वजह से पेट में गर्मी पैदा करता है और दस्त लगाता है। इसी तरह जिन लोगों के नाक से खून आता है। मुंह से खून आता है। मूत्र मार्ग से, गुदा मार्ग से खून आता है। उन लोगों के लिए बदाम का इस्तेमाल करना नुकसानदायक होता है। इसी तरह जिनका शरीर पित्त प्रकृति का है। उनके पेट में हमेशा गर्मी बनी रहती है। ऐसे लोग बदाम का इस्तेमाल मत करें या जिन लोगों के गुर्दे में संक्रमण की शिकायत है जिसे गुर्दे में इन्फेक्शन, किडनी इन्फेक्शन बोलते हैं या किडनी में पथरी की शिकायत है या पित्त की थैली में पथरी की शिकायत है। ऐसे लोगों के लिए बदाम का इस्तेमाल करना नुकसानदायक होता है।

जिनके फेफड़ों में बलगम है। ऐसे लोगों को भी बदाम का इस्तेमाल करना मना करते हैं। बदाम का तेल को इस्तेमाल कर सकते हैं। मगर बदाम का इस्तेमाल नहीं कर सकते है। बदाम का तेल इस्तेमाल करना है तो वह भी उनके लिए कंडीशन होती है कि गर्म दूध में इस्तेमाल करना और उसमें थोड़ी हल्दी जरूर डालनी है। वैसे अगर इस्तेमाल करते हैं तो उनका कफ बढ़ता है क्योंकि इसमें ऐसे गुण होते हैं जो कफ और पित्त को बढ़ाता है। तो इसलिए कफ और पित्त प्रकृति वाले थोड़ा सोच कर ही इसका इस्तेमाल करें ताकि उनको किसी तरह से नुकसान ना हो। आज के लिए इतना ही अगली आर्टिकल में कुछ और लेकर मिलता हूं।
धन्यवाद।
badam ke fayde / बादाम के फायदे और इसके आयुर्वेदिक गुण badam ke fayde / बादाम के फायदे और इसके आयुर्वेदिक गुण Reviewed by Chandra Sharma on June 22, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.