bhindi ke fayde / भिंडी के फायदे और इसके औषधीय गुण

नमस्कार मित्रों
आज हम बात करने जा रहे हैं भिंडी bhindi ke fayde के बारे में। यह भिंडी किसके लिए फायदेमंद है? किसके लिए नुकसानदायक है? इस आर्टिकल में मैं आपको बताऊंगा।
तो इसके क्या क्या फायदे हैं? कौन-कौन सी बीमारियों को ठीक करने हमारी मदद करता है? कौन सी बीमारियों में खाने से हमें फायदा पहुंचेगा? कौन सी बीमारियों में नुकसान पहुंचेगा?  मैं इस आर्टिकल में आपको अच्छे से बताऊंगा।

परिचय

भिंडी को अंग्रेजी में लेडी फिंगर कहा जाता है और ज्यादातर लोग इसकी सब्जी बना कर खाना पसंद करते हैं। बहुत कम लोग हैं जो इसको यहां से काट के फेंक देते हैं। इसको छोटे-छोटे पीस करके वह जो बांस की टोकरी आती है। उस टोकरी में डाल के ऊपर सूती कपड़ा, पतले वाला सूती कपड़ा जो होता है वह डाल कर छाया में छोड़ देते हैं और जब भी बिल्कुल सूख जाती है तो मिक्सी में पीसकर पाउडर बना कर रख लेते हैं। यह पाउडर उनको पता है कि कौन कौन सी बीमारियों में काम आता है। उस बीमारियों में इस्तेमाल करके फायदा उठाते हैं। कई लोग तो उस पाउडर को अन्य सब्जियों में डालकर उसका टेस्ट अच्छा लगता है तो उस सब्जी में डाल कर इस्तेमाल करते हैं।

कुछ लोग इसकी भिंडी का सूप बनाकर इस्तेमाल करना पसंद करते है। जैसे इसका  भिंडी डाल दिया। मटर दाल दिया। फूलगोभी डाल दिया, टमाटर काट के डाल दिए, गाजर डाल दी, पालक डाल दिए, सेम डाल दी, सेम की जो फली होती है। उसका इस्तेमाल करके अच्छा सूप बनाकर और इस्तेमाल करते है। तो उनका रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है और वह दिन प्रतिदिन ताकतवर भी होते चले जाते हैं।

bhindi ke fayde / भिंडी के फायदे और इसके औषधीय गुण

1. भिंडी की तासीर और मात्रा

इसकी तासीर ठंडी होती है। इसको खाने का कोई समय नहीं है। आप इसे को सुबह भी खा सकते हैं। दोपहर को भी खा सकते और रात के समय भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें सब्जी की मात्रा बता देता हूं। तो 20 से 30 ग्राम इसकी सब्जी खाई जाती है। इसकी सूप की मात्रा बता देता हूं। इसका 20 से 30 ml  सूप इस्तेमाल किया जाता है या कई लोग 30 से 50 ml भी इसका इस्तेमाल करते हैं।  इसी तरह इसका जो पाउडर बनता है उसकी मात्रा 3 ग्राम एक चम्मच के करीब इस्तेमाल करते हैं।

2. नजर की कमजोरी दूर करने के लिए

जिन लोगों की नजर कमजोर होती चली जा रही है और मोतियाबिंद की शिकायत है। रात के समय उनको दिखता नहीं है। उन लोगों के लिए भिंडी की सब्जी या भिंडी का पाउडर सुबह खाली पेट इस्तेमाल करना है। भिंडी को सूप के रूप में 1 दिन में एक बार इस्तेमाल करना उनके लिए बहुत फायदेमंद है।

3. पिंपल, झुर्रियों आदि से बचाव के लिए

जो लोग पिंपल से परेशान है। झुर्रियों से परेशान है। समय से पहले उनके त्वचा पर झुर्रियां पड़ने लग गई है और झाइयां पड़ने लगी है। उन लोगों को कहना चाहूंगा कि भिंडी का पाउडर जो मैंने आपको तरीका बताया वह पाउडर आप पानी में पेस्ट बनाकर लगाएं। आधा घंटा छोड़कर उसका पानी से धो दें। इसी तरह इस को खाने में कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका जो पाउडर मैंने आपको बताया आधा से एक चम्मच खाली पेट इस्तेमाल करने से बहुत अच्छा लाभ मिलता है और त्वचा एकदम और सुंदर दिखने लग जाती है। झुर्रियां, झाइयां और पिंपल्स हमेशा के लिए दूर हो जाते हैं।

4. रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए

इम्यून सिस्टम बढ़ाने के लिए सब्जी के रूप में या इसकी भुजिया के रूप में इसको इस्तेमाल कर सकते हैं या सूप के रूप में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। पाउडर के रूप में इसका एक दिन में एक बार इस्तेमाल करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है।

5. उच्च रक्तचाप में फायदा देती है भिंडी

भिंडी का इस्तेमाल जो लोग करते हैं हफ्ते में तीन बार। उनका बीपी नहीं बढ़ता। इसके अंदर पोटेशियम और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। वह हमारे शरीर की नसों को लचीला बना कर रखते हैं। कभी नसों में खून को जमा होने नहीं देते है। जिससे बीपी बढ़ता ही नहीं है और पोटेशियम इसके अंदर अच्छी मात्रा में जो पाया जाता है। वह कभी भी सोडियम को बढ़ने नहीं देता और शरीर को हमेशा स्वस्थ और बीपी से फ्री बना कर रखता है। कहने का मतलब हाई बीपी वालों के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसका सूप के रूप में या पाउडर के रूप में इस्तेमाल करना उनके लिए बहुत फायदेमंद है। सब्जी के रूप में इस्तेमाल करने में मैं उनको मना करूंगा क्योंकि उसमें नमक की मात्रा ज्यादा हो जाती है। सूप में तो हम नमक कम भी रख सकते हैं और पाउडर में तो नमक होता ही नहीं है। तो पाउडर या सूप ऐसे रोगियों लिए बहुत फायदेमंद होगा।

6. कोलस्ट्रोल की समस्या में फायदेमंद

जिनका कोलेस्ट्रोल जो बेड कोलेस्ट्रोल बड़ा हुआ है। उन लोगों के लिए और हृदय रोग वालों के लिए भी बहुत फायदेमंद है। दोनों के लिए एक बार इस्तेमाल करना गुनगुने पानी के साथ करना बहुत फायदेमंद है। उससे क्या होगा? उनका कोलेस्ट्रॉल लेवल नॉर्मल रहेगा। गुड कोलेस्ट्रोल बढ़ेगा। बेड कोलेस्ट्रोल कम हो जाएगा और हृदय की नसें नाड़ियों को भी  ताकतवर बनाकर रखेगा।

7. पेट की समस्याओं को दूर करने में सहायक

जो लोग पेट की समस्या से परेशान है। ज्यादातर लोग आज के समय में पेट की समस्या से परेशान है। कब्ज, गैस, एसिडिटी पेट में भारीपन, खट्टी डकार यह सब उन को तंग करती है। उन लोगों को कहना चाहूंगा। भिंडी का जो पाउडर आप ने बना कर रखा है।
आधा से एक चम्मच पाउडर सुबह खाली पेट रोजाना 1 दिन में एक बार इस्तेमाल करने से शरीर में जो आप का पाचन तंत्र है वह बहुत ज्यादा मजबूत हो जाएगा और पेट में गैस, कब्ज, एसिडिटी की समस्या हमेशा के लिए दूर हो जाएगी

8. मधुमेह के रोगी के लिए लाभदायक

शुगर के लिए भी बहुत फायदेमंद है। जिनका शुगर बढ़ा हुआ रहता है। उनके लिए भिंडी का पाउडर इस्तेमाल करना है। भिंडी का सूप इस्तेमाल करना है। कच्ची भिंडी खाना भी उनके लिए बहुत फायदेमंद है। यह क्या करता है। हमारे अग्नाशय को ताकत देता है और उसमें जो बनने वाला हार्मोन जिसे हम इंसुलिन कहते हैं। उस इंसुलिन को हमारे शरीर के मुताबिक बनाता है। जिससे कि हमारे शरीर में हमेशा शुगर कंट्रोल रहता है और हम हमेशा स्वस्थ रहते हैं।

9. खांसी जुकाम अस्तमा आदि रोगों में लाभदायक

जिन लोगों को खासी, जुकाम, अस्थमा की शिकायत तंग करती है। उन लोगों को कहना चाहूंगा कि परेशान होने की जरूरत नहीं है। कई लोग कहते है भिंडी में लेस होती है। इसका इस्तेमाल ना करें। ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। आपके लिए इसका पाउडर गुनगुने पानी के साथ लेना बहुत फायदेमंद है या इसका सूप बनाकर सुबह-शाम इस्तेमाल करने से आपकी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाएगी। आपके फेफड़े मजबूत हो जाएंगे और आपकी श्वास नली ताकतवर बन जाएगी और जो आपका कफ विकार है। वह हमेशा के लिए दूर हो जाएगा।

10. फोड़े फुंसी को ठीक करने में फायदेमंद

इसी तरह भिंडी फोड़े फंसी वालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होती हैं। इसके पत्तों को पीसकर उसका लेप लगाते हैं। अगर पत्ते ना मिले तो कोई बात नहीं। इसके पाउडर को पानी में घोलकर उसका लेप बनाकर फोड़े फुंसियों पर लगाएंगे तो फोड़े फुंसी ठीक हो जाएंगे और आप बिल्कुल ठीक हो जाएंगे। इसी तरह इसका पाउडर गुनगुने पानी के साथ लेने से फोड़े फुंसी को जल्दी से जल्दी खत्म कर देता है और दोबारा होने नहीं देता है।
उसमें भी एक मतभेद है कितनी फोड़े फुंसी वालों को नहीं खाना चाहिए क्योंकि इसके अंदर लेस होता है। इसके अंदर जो लेस है वह हमारे शरीर के सफेद रक्त कणों को बढ़ाता है। तो श्वेत रक्त का जब बढ़ते हैं तो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रणाली तो अपने आप बढ़ जाती है। जिससे कि रोग दूर होते हैं। तो इसलिए आप मतभेद में ना पड़ें। मतभेद ने हमेशा इंसान को कंफ्यूज किया है। आम इंसान को इसलिए कंफ्यूज होने की जरूरत नहीं है। इसका इस्तेमाल करें और लाभ उठाएं।

11. कब्ज की समस्या में राहत

जो लोग कब्ज से परेशान रहते है। उनके लिए भिंडी का पाउडर गरम पानी के साथ सुबह-शाम एक-एक चम्मच इस्तेमाल करने से आंतों की खुश्की खत्म हो जाती है क्योंकि इसमें फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है और आंतों को ताकत भी देता है जिससे की कब्ज की शिकायत खत्म हो जाती है।

12. मोटापा दूर करने में सहायक

जो लोग मोटापा घटाना चाहते हैं। उनके लिए भिंडी का सूप इस्तेमाल करना बहुत फायदेमंद है या भिंडी का पाउडर एक चम्मच गर्म पानी के साथ सुबह-शाम खाना खाने से घंटा पहले इस्तेमाल करना बहुत फायदेमंद है। अगर आप इसका सूप भी ने तो खाना खाने से पहले ले। इससे क्या होगा कि आपको भूख भी कम लगेगी और आपके शरीर में वसा जमा हुआ है वह भी पिघल जाएगा और शरीर में कमजोरी आने देगा।

13. कैंसर के खतरे को कम करती है भिंडी

भिंडी का हफ्ते में दो से तीन बार भी अगर आप इस्तेमाल करते हैं तो यह हमारे शरीर में आज के समय में जो कैंसर का खतरा ज्यादा रहता है। तो वह भी हमारे शरीर को खतरे से बचाकर रखता है। यह हमारी कोशिकाओं को ताकत देता है और समय से पहले उसको नष्ट नहीं होने देता है। उसमें किसी तरह का हानिकारक तत्वों को पैदा ही नहीं होने देता है। तो उनके लिए जिनको कैंसर की शिकायत है। उनके लिए फायदेमंद है। जो स्वास्थ्य व्यक्ति है उनके लिए तो इस्तेमाल करना अमृत के समान है। हफ्ते में तीन बार तो इसका इस्तेमाल हर व्यक्ति को करना चाहिए।

14. अल्सर की समस्या में फायदेमंद

जिन लोगों को आमाशय में अल्सर है। छोटी आंत में अल्सर है या बड़ी आत में अल्सर है। उनके लिए भी यह बहुत ज्यादा फायदेमंद है। भिंडी खाना आपके लिए बहुत फायदेमंद है। यह घाव को भरता है। बहुत जल्दी आप ठीक हो जाएंगे तो आपके लिए सोने पर सुहागा हो जाएगा। एक प्रकार से आपके लिए ये औषधि का काम करेगा। भिंडी का सूप और भिंडी का पाउडर दोनों में से जो पसंद हो आप एक दिन में एक बार जरूर इस्तेमाल करें। मगर सब्जी कम इस्तेमाल करें क्योंकि इसके जो सब्जी बनती है। उसमें मसाला ज्यादा इस्तेमाल होता है। इसलिए अल्सर वाले जो पेशेंट है उनको कहूंगा सब्जी का इस्तेमाल मत करें।

15. बाल झड़ना रोकने में सहायक

जिनके बाल झड़ते हैं। बाल कम होते चले जा रहे हैं। उन लोगों को कहना चाहूंगा। भिंडी का पाउडर सुबह खाली पेट एक चम्मच गुनगुने पानी के साथ इस्तेमाल करने से इसमें जो पोषक तत्व पाए जाते हैं वह बालों को घना करते हैं और झड़ने से रोकने है। उनमें कभी रूसी या कभी जूं को होने नहीं देते है। वह हमेशा डैंड्रफ फ्री बालों को रखते हैं।

16. दाद खाज खारिश खुजली में लाभदायक

जो लोग शरीर में एलर्जी से परेशान है। खारिश, खुजली, दाद, खाज, फंगल इंफेक्शन से परेशान है। उन लोगों को कहना चाहूंगा। भिंडी का पाउडर एक चम्मच गुनगुने पानी से रोजाना खाली पेट लेना शुरू कर दें। कुछ ही समय में आपकी त्वचा के नीचे जो ग्रंथियां है। वह नेचुरल ऑयल बनाने लग जाएंगे। जिससे शरीर में खुश्की नहीं आएगी और उनके रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ जाएगी जिससे खारिश, खुजली हमेशा के लिए चली जाएगी। सभी तरह के चर्म रोगों वालों के लिए कहूंगा कि इसका पाउडर के रूप में इस्तेमाल करना आपके लिए बहुत फायदेमंद है। इसका इस्तेमाल करें। बहुत अच्छा लाभ मिलेगा। इस को सब्जी के रूप में खाते है तो सब्जी बनाने में इसके बहुत सारे गुण खत्म हो जाते हैं। इसका पाउडर के रूप में त्वचा रोग वाले लोग इस्तेमाल करके देखें। एक महीना इस्तेमाल करके देखने से ही आपको बहुत अच्छा रिजल्ट मिलेगा। जितना रिजल्ट आपको कभी किसी औषधि से नहीं मिला होगा उतना अच्छा रिजल्ट आपको इससे मिलेगा।

17. ल्यूकोरिया आदि समस्याओं में फायदेमंद

जो महिलाएं सफेद पानी जिसे ल्यूकोरिया बोलते है। प्रदर रोग के नाम से जानते है। उससे बहुत ज्यादा परेशान है। कुछ महिलाओं के मूत्र मार्ग में संक्रमण होने के कारण या मूत्राशय में संक्रमण होने का कारण या गर्भाशय में संक्रमण होने के कारण उनको ल्यूकोरिया बहुत तंग करता है। ऐसी महिलाओं को कहना चाहूंगा कि भिंडी का पाउडर या भिंडी का सूप एक दिन में एक बार रोजाना इस्तेमाल करने से ल्यूकोरिया की परेशानी को दूर करता है। किसी भी कारण से अगर आपको संक्रमण हो रहा है। वह संक्रमण दूर हो जाएगा। ल्यूकोरिया की परेशानी चली जाएगी। ल्यूकोरिया की परेशानी जाते साथ ही आपका शरीर में जो कमर में दर्द रहता है। सिर में दर्द रहता है। स्वभाव चिड़चिड़ा बनता जा रहा है। पैरों में दर्द रहता है। शरीर कमजोर होता चला जा रहा है। वह बिल्कुल ठीक हो जाएगा और आपका शरीर सुंदर और स्वस्थ हो जाएगा।

18. वीर्य के पतलेपन को दूर करती है भिंडी

जिन पुरुषों का वीर्य कम बनता है। वीर्य में पतलापन है या संभोग क्रिया करते हैं तो एकदम वीर्य रसखलन जल्दी हो जाता है। जिसे शीघ्रपतन बोलते हैं। उन पुरुषों को कहना चाहूंगा कि भिंडी का सूप एक दिन में एक बार जरूर इस्तेमाल करें या भिंडी का पाउडर एक चम्मच लेकर ऊपर से गर्म पानी इस्तेमाल करें। दिन में एक बार सुबह खाली पेट रोजाना इस्तेमाल करेंगे तो वीर्य भी अच्छी मात्रा में बनेगा। शुक्राणु भी अच्छी मात्रा में बनेगा। वीडियो गड़ाए भी हो जाएगा और शीघ्रपतन की समस्या भी हमेशा के लिए दूर हो जाएगी।

19. बाय के रोगी के लिए लाभदायक

जो लोग बाय से परेशान है। उन लोगो को भिंडी का सूप बनाकर पीना चाहिए। यह सूप आप दिन में कभी भी प्रयोग कर सकते हैं। आप भिंडी के पाउडर का सेवन भी कर सकते हैं। एक चम्मच पाउडर के साथ गर्म पानी का सेवन बहुत लाभदायक बाय के रोग में लाभदायक होता है। शरीर में कहीं भी दर्द रहता है जिसे हम बाय का दर्द बोलते हैं। इन दोनों प्रयोग से यह सभी बाय के दर्द दूर हो जाएंगे।

निष्कर्ष

मित्रों भिंडी के बहुत bhindi ke fayde फायदे हैं। हमने आपको यह बताया है कि किन-किन लोगों में भिंडी खाने से रोग दूर करने में लाभ मिलता है। भिंडी के इतने सारे लोगों के साथ ही भिंडी के कुछ नुकसान भी है। वह भी बताता हूं। इसके अंदर अर्जिलेट पाया जाता है जो कि पथरी वालों के लिए बहुत नुकसानदायक होता है। जिन लोगों को गुर्दे में पथरी है या पित्त की थैली में पथरी है। उन लोगों को कहूंगा कि भिंडी का इस्तेमाल मत करें। यह आपके लिए नुकसानदायक होगा। आज के लिए इतना ही। अगले आर्टिकल में कुछ और लेकर मिलता हूं।
धन्यवाद।
bhindi ke fayde / भिंडी के फायदे और इसके औषधीय गुण bhindi ke fayde / भिंडी के फायदे और इसके औषधीय गुण Reviewed by Chandra Sharma on June 20, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.