यह आंतों का रोग है। पतले और बदबूदार दस्त होना अतिसार कहलाताहै। यह अधिकांशतः दूषित जल के कारण होता है। या दूषित विषैले भोजन के कारण होता है। इसमें पेट में दर्द, मरौंड, ऐंठन होती है और कभी गाढा या पतला दस्त होता है। गैस भी बनती है। पसीना भी आता है तथा हरारत भी रहती है। इसके घरेलू उपाय निम्नलिखित हैं।
1) दही के साथ ईसबगोल की भुसी लेने से अतिसार दूर होता है।
2) पुदीने का रस लेने से काफी लाभ मिलता है।
3) छोटी पीपल का चूर्ण और थोडा काला नमक मिलाकर शहद के साथ लेने से आराम मिलता है।
4) तेजपात के पत्ते + दालचीनी + 1/4 मात्रा कत्था का काढ़ा बनाकर पिलाने से दस्त तुरन्त बन्द होते हैं।
5) भुने हुए जीरे का चूर्ण दही के साथ खिलायें। आराम मिलता है।
6) अदरक, कच्चे बेल का गूदाऔर गुड मिलाकर मट्टे के साथ पीने से लाभ होता है।
7) बबूल के पत्तों का रस या जायफल खाने से अतिसार में लाभ मिलता है।
8) चावलों का मांड तथा थोड़ा काला नमक और जरा सी भुनी हींग मिलाकर पीने से दस्त में लाभ मिलता है।
9) आँवला पावडर + वंसलोचन + छोटी इलायची + धनियाँ का बराबर मात्रा में लेकर पावडर बना लें उसमें आवश्यकतानुसार मिश्री मिलाकर सुबह-शाम एक-एक चम्मच पानी के साथ लें,आराम मिलेगा।
10) बड़ का दूध नाभी पर लगाने से दस्त में आराम मिलता है।
11) मिश्री और शहद मिलाकर चाटने से दस्त बन्द हो जाते हैं।
12) चूने के पानी में मिश्री मिलाकर पीने से दस्त बंद होते हैं।
13) गाय के दूध के दही में पाँच-छः खजूर मिलाकर खाने से लाभ होता है।
14) 20 ग्राम काली मुसली के चूर्ण को, गाय के दही में मिलाकर थोडा काला नमक मिलाकर खाने से बीमारी में लाभ मिलेगा।
15) 10 दाने तुलसी के बीज पीसकर गाय के दूध के साथ लें।
16) एक ग्राम खाने का सोडा दिन में तीन बार लेने से अतिसार में आराम मिलता है।
17) एक कप पानी में दो चम्मच जीरा उबालकर उसे छानकर पानी पीने से लाभ मिलता है।
18) एक चम्मच पिसी अजवायन से पावडर में जरा से काले नमक को मिलाकर गर्म पानी के साथ लें।
19) 25 ग्राम नीम की कोमल पत्तियाँ+चार लोंग + चार पाँच काली मिर्च और एक चुटकी हीरा हींग मिलाकर दो बार गरम पानी पी लें।
20) पीपल तथा सौंठ को समान मात्रा में लेकर गुड़ या चीनी के साथ लेने से लाभ मिलता है।
21) दो हरड़ + चार लोंग का काढ़ा बनाकर एक चुटकी सैंधा नमक मिलाकर सेवन करने से अतिसार में लाभ मिलता है।
22) पिसी हुयी हल्दी तवे पर भूनकर उसमें थोडा काला नमक मिलाए और एक चम्मच ठंडे पानी के साथ सुबह, दोपहर,शाम पिलाएं। आराम मिलेगा।
23) जामून में आम की गुठली का चूर्ण तथा एक हरड़। इन तीनों को मिला कर चूर्ण बनाएं और एक-एक चम्मच सादे पानी के साथ सेवन करें।
24 ) थोडी सी सौंफ तवे पर भूनकर उसका पावडर बनाकर मट्टे के साथ लें।

No comments: