ghode jaisi takat ke liye / शरीर में घोड़े जैसी शक्ति देने वाला देसी काले चनो का नुस्खा

ghode jaisi takat ke liye / शरीर में घोड़े जैसी शक्ति देने वाला देसी काले चनो का नुस्खा

* शरीर में घोड़े जैसी ताकत कैसे पाए: आज का हमारा टॉपिक है, कि हम घोड़े जैसी ताकत कैसे बनाएं। हम अपने कमजोर शरीर को ताकतवर कैसे बनाएं। घोड़ा प्रतिदिन परिश्रम करता है, लेकिन फिर भी थकता नहीं है। इसके पीछे क्या रहस्य है। इसके साथ-साथ आज हम आपको एक ऐसा नुक्सा बताएंगे, जो आपके दुबले पतले शरीर को ताकतवर बनाएगा और आपके अंदर घोड़े जैसी ताकत आएगी।
      आजकल आपको पता ही होगा, आजकल की जनरेशन किस तरह से अपने बहुमूल्य वीर्य का नाश कर रही है। आजकल अपने ब्रह्मचर्य का नाश बच्चे 10 - 11 साल में ही करने लग जाते हैं। जैसे ही उनके आयु बढ़ती है, उनका शरीर अंदर से खोखला हो जाता है। ठीक वैसे ही जैसे किसी लकड़ी में दीमक लग जाती है, फिर लकड़ी किसी काम की नहीं रह जाती है। ठीक वैसे ही हालत युवा व्यक्ति की हो जाती है। ऐसे युवा पल-पल मरते हैं, ऐसे में ऐसे युवाओं की कंडीशन ऐसी हो जाती है, कि जब वह थोड़ा-सा भी परिश्रम करते हैं, तो हाफने लगते हैं। थोड़ा-सा भी परिश्रम करने के योग्य नहीं रह जाते। हाथ-पैर कमजोरी की वजह से कांपने लगते हैं। उनका शरीर बेजान-सा लगने लगता है, हड्डियां नजर आने लगती हैं। ऐसे में हम क्या करें, कि हमारे अंदर शक्ति का विकास हो, हमारा शरीर भी घोड़े जैसा ताकतवर बने, लेकिन उपाय बताने से पहले आपको कुछ नियमों का पालन करना होगा।

      यदि आप शराब का सेवन करते हैं, तो इसका सेवन आपको सदा के लिए छोड़ना होगा। शराब का हमारे लिवर पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। यदि आपकी कोई गर्लफ्रेंड है, तो उसको भी आपको छोड़ना होगा। मैं इसलिए यह बोल रहा हूं, क्योंकि यदि आप गर्लफ्रेंड से रात भर चैटिंग करोगे तो इससे आपके वीर्य का भी नाश होगा और आप कभी भी आप अपने शरीर को ताकतवर नहीं बना पाओगे और ना ही कभी अखंड ब्रह्मचर्य का पालन कर पाओगे। वो इसीलिए जब भी आप गर्लफ्रेंड से मिलोगे, उससे बातें करोगे, उसका स्पर्श करोगे तो काम वासना का उदय होगा और आपका ब्रह्मचर्य नष्ट हो जाएगा।

      स्त्री एक अग्नि है, जिसमें पुरुष का वीर्य रूपी घी पिघल जाता है। इसलिए गर्लफ्रेंड को छोड़ दें, गंदे काम ना करें। यदि आप जंक फूड का सेवन करते हैं तो इसका सेवन भी आपको नहीं करना है, क्योंकि यह भी हमारे लीवर पर बहुत बुरा प्रभाव डालते हैं। इसको खाने से सिर्फ हमारे अन्दर फैट बनता है, ताकत नहीं बनती। मित्रों यदि आप चाय का सेवन करते हैं तो इसका भी सेवन आपको नहीं करना है। जब आप चाय का सेवन नहीं करोगे तो आपकी भूख बढ़ जाएगी, मैं गारंटी लेता हूं और आप सुबह शाम 4 बजे उठकर योग, प्राणायाम और व्यायाम को जरूर करें। आपको अवश्य लाभ होगा और आपका शरीर स्वस्थ बनेगा। 

      यह नियम अपनाने के बाद आपको क्या खाना चाहिए, जिसके आपके अंदर घोड़े जैसी ताकत आए। तो इसके लिए आपको सबसे पहले काले चने को पानी में साफ करके रात में पानी में भिगो दें और सुबह काले चने के पानी में दो चम्मच शहद मिलाकर उस पानी को पी जाना है और काले चने को गुड़ के साथ सेवन करना है। दोस्तों.. यदि आप सुबह शाम यह इस्तेमाल करोगे, मेरा यह बताया हुआ यह नुस्खा तो आपके अंदर अटूट शक्ति आएगी और आपका दुबला पतला शरीर घोडे़  जैसा ताकतवर बन जाएगा।

      लेकिन यदि आपने बिना वर्कआउट किए, बिना रनिंग किए यदि इसका सेवन किया तो फायदा आपको नाम मात्र ही होगा। इसलिए वर्कआउट को भी जरूर करें और यह उपयोग आप सर्दियों में करें। आप एक उपाय और भी कर सकते हैं। रात को गुनगुने पानी में मुनक्का को अच्छे से धो लें और उसके अंदर से बीज निकाल दें और फिर उनको पानी में भिगो दें और सुबह आप वर्कआउट के बाद उस पानी को पी लें और मुनक्का को भी खा लें। इस उपाय से कमजोरी दूर हो जाती है और शरीर ताकतवर बनता है और यदि आप अश्वगंधा चूर्ण का इस्तेमाल दूध के साथ करते हैं तो यह उपयोग भी जबरदस्त है। इसके अंदर आपके अंदर अद्भुत शक्ति आएगी।

      मैंने स्टार्टिंग में एक बात बोली थी, कि घोड़ा पूरे दिन परिश्रम करता है, फिर भी वह नहीं थकता। आखिर क्यों। इसका मुख्य कारण है। घोड़ा अश्वनी क्रिया करता रहता है। जिससे वह बिना थके परिश्रम करता रहता है। इसलिए घोड़ा ताकतवर और अधिक परिश्रमी होता है। इसलिए यदि आप भी अश्वनी क्रिया करते हैं। तो इससे हम भी अपने शरीर को ताकतवर बना सकते है और अश्विनी क्रिया हमारे ब्रह्मचर्य में बहुत ज्यादा सहायक होते हैं।

यह बात तो मैंने खुद भी अपने ऊपर आज माई है कि यदि हम पूरा दिन काम करते हैं और साथ में चनों का प्रयोग करते हैं तो इससे अद्भुत शक्ति प्राप्त होती है ऐसा महसूस होता है कि काम करते रहो और थकान बिल्कुल भी नहीं होती जैसे किसी की कैपेसिटी 1 किलोमीटर भागने की है तो वह 3 किलोमीटर भाग जाएगा वह भी बिना रुके बिना थके। ऐसा है यह अद्भुत चना और परिश्रम का मेल।

इसलिए अगर आप अधिक परिश्रम करते हैं और थक जाते हैं तो चनों का प्रयोग जरूर कीजिए रात में भिगोकर सुबह चबा चबा कर खाइए और ऊपर से दूध पी लीजिए यह प्रयोग अद्भुत शक्ति देगा। आपका स्टैमिना बहुत ज्यादा हो जाएगा आप कोई भी शारीरिक परिश्रम करते हुए लगेंगे नहीं बल्कि उस काम को और ताकत से कर पाएंगे।

ghode jaisi takat ke liye / शरीर में घोड़े जैसी शक्ति देने वाला देसी काले चनो का नुस्खा ghode jaisi takat ke liye / शरीर में घोड़े जैसी शक्ति देने वाला देसी काले चनो का नुस्खा Reviewed by Chandra Sharma on September 23, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.