खाना खाने का सही समय

खाना खाने का सही समय

* खाना खाने का सही टाइम: आयुर्वेद में खाना खाने का बेस्ट टाइम क्या कहा गया है। खाना खाने के टाइम को लेकर बहुत से लोगों में कन्फ्यूजन रहता है, कि सूर्य उदय होने के 1.5 घंटे बाद तक ही खाना खा लो, ऐसे डाउट है। इस तरह की कन्फ्यूजन रहती है। 

      आयुर्वेद में खाना खाना या फिर भोजन करने को बहुत ही पवित्र काम माना गया है और उसे वो ऐसा कहते हैं। जैसे कि, आप यज्ञ करते हैं, हवन करते हैं। जिसे कि अग्निहोत्री यज्ञ करते हैं। वो जितना पवित्र है, उतना ही भोजन करना शुद्धकारीय है। इसे ही भगवत गीता में कुछ इस तरह से कहा गया है, कि हमारे देश में भोजन करना, खाना खाना एक पवित्र काम माना गया है।

      इसलिए आयुर्वेद में ऐसा कहा गया है, जैसे- अग्निहोत्री यज्ञ, सुबह और शाम किया जाता है, वैसे ही भोजन करने का जो टाइम है, वो भी दिन में दो बार है, वो सुबह और शाम के समय करना चाहिए, वो सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। योगरत्नाकर जी ने ऐसा कहा है कि सुबह का भोजन सूर्य उदय होने के 1 प्रहर के बाद आपको भोजन करना चाहिए अर्थात सूर्य उदय होने के 3 घंटे बाद। इस प्रकार 9:00 से 10:00 का टाइम आपके भोजन करने का सबसे बेस्ट टाइम होता है। 

      इंटरनेट पर आपने बहुत-सी जगह आपने देखा होगा कि सूर्य उदय होने के डेढ़ घंटे बाद ही खाना खाना चाहिए। लेकिन इसके विपरीत आयुर्वेद में सूर्य उदय होने के 1 प्रहर के बाद ही खाना खाने के लिए बोला गया है। वो आपकी सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद है। शाम का भोजन सूर्यास्त के पहले करने के लिए कहा गया है, वो भी हल्का खाना। वो आपकी सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। खाना खाने का टाइम दिन में केवल दो ही बार बताया गया है, सुबह और शाम।

      यदि किसी व्यक्ति को सूर्य उदय होने के लगभग 1 घंटे बाद ही कड़ी भूख प्यास लगने लगती है, तब उसको यह एक प्रहर का नियम अपनाने की जरूरत नहीं है। तब वह भूख लगने पर भी खा सकते हैं। कुछ व्यक्ति ऐसे होते हैं, कि सुबह जल्दी उठने के पश्चात भी उनको भूख 12:00 बजे लगती है, तो वो 12:00 बजे ही खाएं अर्थात स्पष्ट शब्दों में कहे तो अपने शरीर के हिसाब से, ऋतु के हिसाब से, मौसम के हिसाब से भोजन करिए। आयुर्वेद के अनुसार खाने का जो टाइम सुबह और शाम का है, वह तो सबसे बेस्ट है, ही। पर उससे भी ऊपर अपने शरीर के हिसाब से खाना खाना माना गया है।
      
      आयुर्वेद में खाना खाने का जो सबसे बेस्ट टाइम है, वह सूर्य उदय होने के 1 प्रहर बाद और शाम में सूर्य अस्त होने के 1 घंटे पहले कहा गया है। इसके विपरीत आयुर्वेद में यह भी लिखा गया है कि दुनिया में हर एक आदमी अलग है, उसको लगने वाली भूख भी अलग है और दुनिया में रहने वाले लोगों का स्थान भी अलग है, परिस्थितिंया, मौसम, वह सब  भी अलग-अलग है। इसलिए जब भी आपको कड़ी भूख प्यास लगे, उस समय पर आप भोजन करिए, वो आपके शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद होगा।
खाना खाने का सही समय खाना खाने का सही समय Reviewed by Chandra Sharma on September 22, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.