फ्रिज का ठंडा पानी क्यों नही पीना चाहिए

फ्रिज का ठंडा पानी क्यों नही पीना चाहिए

* शरीर में खून की कमी के होने के कारण: आयुर्वेद के अनुसार, जब हम ठंडा पानी पीते हैं, तब पेट ही पानी को गर्म करता है और पेट को पानी गर्म करने के लिए एनर्जी चाहिए होती है और पेट को एनर्जी रक्त के माध्यम से मिलती है। तब इस क्रिया में हमारे शरीर का ज्यादातर रक्त पेट में आता है और यदि शरीर के हर एक अंग का खून हमारे पेट में आ जाए, पानी को गर्म करने के लिए। उस स्थिति में खून की कमी हमारे शरीर के किसी भी अंग को पड़ सकती है और यदि किसी भी अंग को खून की कमी 1 से 3 मिनट तक हो जाए, तो वह अंग हमेशा के लिए खत्म हो जाता है। इसलिए कभी भी ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए।

      आयुर्वेद में कहा गया है कि जब शीत ऋतु आती है, तब गुनगुना पानी पिए और जब ग्रीष्म आती है, तब मिट्टी के घड़े का पानी पिए और वर्षा ऋतु में पानी को उबालकर पिए। इसके विपरीत फ्रिज का पानी या बर्फ का ठंडा पानी को गलती से भी मत पिए।

      जब हम बहुत ठंडा पानी पीते हैं, तो इससे समस्या उत्पन्न होती है कि हमारी पेट में एक बड़ी आंत होती है, जो खुली हुई होती है और जब हम ठंडा पानी पीते हैं तो यह आंत संकुचित हो जाती है यानी बंद हो जाती है, क्योंकि; बड़ी आंत का सारा खून पेट में पानी को गर्म करने के लिए आ जाता है। जब खून आंत से निकल जाता है, तब आंत संकुचित हो जाती है और इस तरह जब भी आप ठंडा पानी पीते हैं तो वह आंत संकुचित होती रहती है। रोज  दिन में 10 बार पानी पी रहे हैं तो 10 बार होगी और सालों से पी रहे हैं तो यह धीरे-धीरे बंद ही हो जाएगी और यदि बड़ी आंत बंद हो गई, तो फिर मल नहीं निकलेगा, पेट बिल्कुल भी साफ नहीं होगा और जब पेट साफ नहीं होगा, तब कब्जियत की समस्या हो जाएगी और कब्जियत एक खतरनाक बीमारी है, जो दूसरी बीमारियों को आमंत्रण देती है। इसलिए ठंडा पानी कभी मत पीना।

      जो लोग बहुत ठंडा पानी पीते हैं। फ्रिज का पानी या बर्फ का पानी ऐसे बहुत से लोग होते हैं, भारत में भी होते हैं और यूरोप में भी होते है। जब कभी आप यूरोप जाए, तो आप देखेंगे कि वहां के लोग 5 - 6 दिन पानी को फ्रीज में रखेंगे और उसके बाद जब पानी ठंडा हो जाता है, तब फिर उसमें भी बर्फ डाल कर पानी को पीते हैं। भारत में भी ऐसे लोग हैं, तो ऐसे लोगों की बड़ी आंत संकुचित हो जाती है और जब इन लोगों की बडी़ आंते संकुचित हो जाती है, तब इन्हें कब्जियत हो जाती है, तब पेट खुलकर साफ ही नहीं हो पाता। इसलिए ठंडा पानी कभी नहीं पीना चाहिए, कभी भी गलती से भी मत पिए, चाहे कितनी भी गर्मी क्यों ना हो, कितना भी पसीना क्यों ना निकल रहा हो, इसके बावजूद भी कभी भी ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए।
फ्रिज का ठंडा पानी क्यों नही पीना चाहिए फ्रिज का ठंडा पानी क्यों नही पीना चाहिए Reviewed by Chandra Sharma on September 22, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.