इन 10 रिश्तों से रखें सही तालमेल, हमेशा रहेंगे सुखी

इन 10 रिश्तों से रखें सही तालमेल, हमेशा रहेंगे सुखी
आज इंसान पर भौतिक सुखों की चाहत इतनी हावी दिखाई देती है कि वह सही और गलत का फर्क समझकर भी नजरअंदाज कर देता है। यही विवेकहीनता भविष्य में जीवन में अशांति घोल देती है। जबकि सुखी और सफल जीवन बनाने में मात्र धन या सुविधाएं ही अहम नहीं होती, बल्कि वह सारे रिश्ते, भावनाएं व अदृश्य देव  कृपा भी महत्व रखती हैं, जिनके बीच या साथ कोई व्यक्ति पनपता और जुड़ा रहता है।

हिन्दू धर्म ग्रंथ रामचरितमानस भी व्यावहारिक जीवन से जुड़े संदेश देता है। सुन्दरकाण्ड में लिखी चौपाई में इंसानी जीवन में रिश्तों के सही प्रबंधन के ऐसे सूत्र बताए गए हैं, जिनको समझ और अपनाकर भौतिक सुखों के साथ आध्यात्मिक सुख भी पाए जा सकते हैं। जानते हैं वह चौपाई और उसका अर्थ, जो श्रीराम और शरणागत विभीषण से संवाद के दौरान आई है -

जननी जनक बंधु सुत दारा। तनु धनु भवन सुह्रद परिवारा।।
सब कै ममता ताग बटोरी। मम पद मनहि बॉंध बरि डोरी।।

शाब्दिक सरल अर्थ जानें तो इस चौपाई में श्रीराम ने स्वयं बताया है कि उनको वह प्रिय है जो माता, पिता, भाई, पुत्र, स्त्री, शरीर, धन, घर, मित्र और परिवार के ममताभरे धागों को एक सूत्र में बांधकर उनके साथ मन को मेरे चरणों में बांध देता है।

संकेत यही है कि हर इंसान के जीवन में यहां बताए 10 रिश्तें अहम है। जिनके बिना जीवन संपूर्ण नहीं माना जाता। इनसे सही तालमेल और संतुलन होने पर ही हर इंसान चिंता, डर और दु:खों से दूर होता है। किंतु इनके साथ थोड़ा भी असंतुलन अशांति लाता है। इसलिए इन सुखों को स्थायी बनाने के लिए इन रिश्तों और खुशियों के साथ रहकर ईश्वर का स्मरण और भक्ति की जाए तो इंसान सुख-दु:ख में समान रहना सीख हर तरह से मजबूत भी बना रहता है। सार यही है कि गृहस्थ जीवन में सही संतुलन बनाने पर आध्यात्मिक जीवन और देव कृपा भी संभव है।

इन 10 रिश्तों से रखें सही तालमेल, हमेशा रहेंगे सुखी इन 10 रिश्तों से रखें सही तालमेल, हमेशा रहेंगे सुखी Reviewed by Naresh Ji on February 12, 2022 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.