इन चार बातों से खुश रहते हैं भगवान और इंसान

इन चार बातों से खुश रहते हैं भगवान और इंसान
साधारण तौर पर हम परिवार या समाज में उठते-बैठते किसी न किसी बात को लेकर पारिवारिक सदस्यों या समाजजनों के स्नेह भरे उलाहने या शिकायत सुनते हैं। तब मन में ऐसा विचार आता है कि ऐसा क्या करें कि कामकाजी और व्यवहारिक जीवन में संतुलन बना रहे?
इसी तरह भगवान की पूजा या उपासना की जानकारी न होने पर भी विचार आता है कि किन उपायों से भगवान की जल्द कृपा और प्रसन्नता पाए? जिसके लिए अनेक पूजा सामग्री या धार्मिक उपायों के बारे में सोचा जाता है।


यहां धर्म शास्त्रों की ऐसी चार बातें बताई जा रही है, जिनसे भगवान और इंसान दोनों न केवल जल्दी प्रसन्न होते हैं, बल्कि दोनों को लंबे समय तक खुश रखा जा सकता है। जानते हैं यह चार बातें -
सही चिन्तन - अगर कोई व्यक्ति शरीर, परिवार और धन के सदुपयोग के बारे में सही सोच रखता है, तो वह दूसरों की प्रेरणा बनकर परिवार, समाज का भरपूर प्रेम व सम्मान पाता है। वहीं धार्मिक नजरिए से ऐसे पवित्र विचारों, धर्म और कर्तव्य की समझ रखने वाला इंसान भगवान को भी पंसद होता है।
स्मृति - स्मृति यानि याद रखना। अगर कोई व्यक्ति सही और पवित्र विचारों के साथ अपनों को हर अवसर पर याद रखता है, तो वह दूसरों को खुशी ही नहीं देता, बल्कि बदले में दूसरों के स्नेह का पात्र भी बनता है। इसी तरह भगवान का सदा स्मरण और ध्यान धार्मिक दृष्टि से व्यक्ति को चरित्रवान बनाकर ईश्वर की प्रसन्नता और कृपा देता है।
प्रियता - इसका सरल अर्थ है कि अपनापन। अच्छी सोच, अपनों को याद रखने के अलावा अपनापन जहां इंसानी रिश्तों की मजबूती में अहम होता है। वहीं भक्ति के नजरिए से श्रद्धा और आस्था के रूप में प्रियता या अपनत्व भगवान को शीघ्र प्रसन्न करने वाले माने जाते है।
आचरण - धार्मिक दृष्टि से माना जाता है कि पवित्र सोच, स्मृति और अपनत्व की भावना के मुताबिक ही इंसान का आचरण भी पवित्र हो तो भगवान बेहद प्रसन्न होते हैं। यही बात इंसानी रिश्तों के लिए भी सटीक बैठती है। विचार, व्यवहार, अपनत्व और आचरण से साफ छबि का व्यक्ति सभी का विश्वासपात्र और पसंदीदा होता है।
इन चार बातों से खुश रहते हैं भगवान और इंसान इन चार बातों से खुश रहते हैं भगवान और इंसान Reviewed by Naresh Ji on February 17, 2022 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.