नाम रोशन करती हैं ये 16 खूबियां

नाम रोशन करती हैं ये 16 खूबियां
यश, कीर्ति, ख्याति या नाम पाने की ख्वाहिश छोटा-बड़ा, अमीर-गरीब हर व्यक्ति करता है। जिसे पाने के लिए वह अपने हालात और शक्ति के मुताबिक अलग-अलग रास्ते या तरीके भी अपनाता है। कुछ लोगों का फलसफा बदनामी से भी नाम कमाने का होता है। किंतु सांसारिक जीवन में नाम वही मायने रखता है, जो सद्गुणों और अच्छे कामों से कमाकर जीते-जी नहीं बल्कि मरकर भी व्यक्ति को लोगों के दिलों और यादों में जिंदा रखे।
हिन्दू धर्मशास्त्रों में ऐसे ही नामी किरदारों में भगवान श्रीराम प्रसिद्ध हैं। जिन्होंने जन-जन का भरोसा और विश्वास अपने आचरण और असाधारण गुणों से पाया। उनकी चरित्र की खास खूबियों से ही वह न केवल लोकनायक बने, बल्कि युगान्तर में भी भगवान के रूप में पूजित हुए।
वाल्मीकि रामायण में भगवान श्रीराम की ऐसे ही सोलह गुण बताए गए हैं, जो आज भी लीडरशीप के अहम सूत्र हैं ( जानते इन गुणों को आज के संदर्भ में अर्थों के साथ -

- गुणवान (ज्ञानी व हुनरमंद)
- वीर्यवान (स्वस्थ्य, संयमी और हष्ट-पुष्ट)
- धर्मज्ञ (धर्म के साथ प्रेम, सेवा और मदद करने वाला)
- कृतज्ञ (विनम्रता और अपनत्व से भरा)
- सत्य (बोलने वाला ईमानदार)
- दृढ़प्रतिज्ञ (मजबूत हौंसले)
- सदाचारी (अच्छा व्यवहार, विचार)
- सभी प्राणियों का रक्षक (मददगार)
- विद्वान (बुद्धिमान और विवेक शील)
- सामथ्र्यशाली (सभी का भरोसा, समर्थन पाने वाला)
- प्रियदर्शन (खूबसूरत)
- मन पर अधिकार रखने वाला (धैर्यवान व व्यसन से मुक्त)
- क्रोध जीतने वाला (शांत और सहज)
- कांतिमान (अच्छा व्यक्तित्व)
- किसी की (निंदा न करने वाला सकारात्मक)
- युद्ध में जिसके क्रोधित होने पर देवता भी डरें (जागरूक, जोशीला, गलत बातों का विरोधी)
नाम रोशन करती हैं ये 16 खूबियां नाम रोशन करती हैं ये 16 खूबियां Reviewed by Naresh Ji on February 17, 2022 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.