इन चीजों को गलती से भी भूलकर एक साथ मत खाएं

* एक दूसरे के विरुद्ध आहार मत खाएं:  वागभट्ट जी कहते हैं कि जब भी आप खाना खाए, तो इस बात का हमेशा ध्यान रखें, कि दो ऐसी विरूद्ध आहार एक साथ कभी ना खाए, जिनका गुण और स्वभाव एक-दूसरे के विपरीत है। आयुर्वेद में 103 वस्तुएं बताई गई है, जो एक-दूसरे के बिल्कुल विरुद्ध हैं। जैसे- प्याज और दूध। दोनों एक दूसरे के जानी दुश्मन है। दूध और प्याज यदि आपने साथ में खाया तो कम से कम 20 बीमारी आपको आने ही आनी है। सबसे ज्यादा बीमारियां आएंगी, त्वचा की। आपको सोरायसिस, एग्जिमा  खाज, खुजली होगा। अगर आप प्याज और दूध एक साथ में खा रहे हैं।

      इसी तरह से कटहल और दूध भी एक-दूसरे के जानी दुश्मन है। दूध और ऐसा कोई भी फल साथ में मत खाए, जो  सिट्रिक एसिड से प्रधान है। जैसे- संतरा, मोसंबी, अंगूर, खट्टे चीज जो नेचुरल खट्टी चीजें होती हैं, उनमें सिट्रिक एसिड प्रधान होता है। इसलिए उनको दूध के साथ कभी मत लें, ये आपस में एक-दूसरे के विरुद्ध आहार होते हैं। वाग्भट्ट जी ने बहुत साल रिसर्च करके बताया कि एक ही खट्टा फल है, जो दूध के साथ खाया जा सकता है, वो है 'आंवला'।

      'आंवला' ही एक फल है, खट्टा है, सिट्रिक एसिड भरपूर मात्रा में है, विटामिन सी भरपूर मात्रा में है, कैल्शियम भरपूर मात्रा में है, यही एक फल है, जो दूध के साथ जरूर खाएं। बाकी कोई भी फल जिसमें खट्टापन है, वह बिल्कुल भी मत खाएं। आम भी अगर खट्टा है, तो दूध के साथ मत खाए। अगर मीठा है, तो आप खा सकते हैं। मीठे आम और दूध की दोस्ती तो जबरदस्त है। लेकिन खट्टे आम और दूध की दुश्मनी उतनी ही खतरनाक। ऐसे ही कभी-भी शहद और घी को एक साथ मत खाएं। दुनिया का सबसे खतरनाक जहर बनता है, शहद और घी।

      शहद खाना है, तो घी मत खाएं और घी खाना है तो शहद मत खाएं। इसी तरह से उड़द की दाल और दही गलती से भी एक साथ मत खाएं। उड़द की दाल के बारे में जितनी भी रिसर्च भारत में हुई है, वह सब यह कहती है कि यह दालो की राजा है। इसलिए यह अकेला ही खाएं, इसके साथ दही नहीं खा सकते। दालों की राजा है, उड़द की दाल और राजा अकेला ही रहता है, ऐसा कहा जाता है। इसीलिए उड़द की दाल को भरपूर खाए, लेकिन अकेली खाएं और बाकी जो दाले हैं, अरहर की दाल, मूंग की दाल इनके साथ दही को हल्का गर्म करके खाया जा सकता है। ताकि उनकी तासीर गर्म हो जाए। इसी प्रकार मट्ठे को भी उड़द की दाल के साथ नही पिया जा सकता। 

      यदि आप उड़द की दाल और दही को एक साथ खाते हैं तो आपका ब्लड प्रेशर लगभग 25% तक बढ़ जाएगा और यदि आप ऐसा रोज-रोज करने लगेंगे तो 100% 6 - 7 महीने में हार्ट अटैक आना ही आना है। इसलिए दही वड़ा तो बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए, क्योंकि; अगर दही वड़ा में उड़द की दाल का वड़ा है, तो वह आपके शरीर को बहुत ही ज्यादा नुकसान देगा। यदि आपको दही वड़ा खाना ही है, तो मूंग की दाल का। मूंग वड़ा आप खा सकते हैं। उड़द की दाल के वड़े को चटनी से खाया जा सकता है, लेकिन दही के साथ तो बिल्कुल भी नहीं।
इन चीजों को गलती से भी भूलकर एक साथ मत खाएं इन चीजों को गलती से भी भूलकर एक साथ मत खाएं Reviewed by Chandra Sharma on August 26, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.